
नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी देश का सबसे चर्चित मुद्दा बन गया है. 11 दिसंबर को जोड़ी ने इटली में गुपचुप शादी रचाई और देर रात इसकी पुष्टि की. #VirushkaWedding सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा चर्चित टॉपिक बना और इसे लेकर लाखों जॉक्स भी शेयर किए गए. इनकी शादी के एक दिन बाद ‘इश्कबाज’ टीवी एक्टर नकुल मेहता को इस बात की खबर लगी कि उनकी बहन शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. बेशक यह पढ़ वे भी हैरान रह गए होंगे, क्योंकि उन्हें अपनी बहन की शादी का इनविटेशन मिला ही नहीं.






Be First to Comment