वैसे तो पाकिस्तानी फौज भारत पाक सीमा पर आए दिन सीज फायर का उल्लंघन
करती है। वहीं हजारों बार भारतीय सीमा में पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ की
कोशिशें भी की जा चुकी हैं, लेकिन भारत में एक चीज है जिसका खौफ हर
पाकिस्तानी सैनिक के दिल में है। वह है राजस्थान के जैसलमेर में
भारत-पाकिस्तान की सीमा पर मौजूद तनोट माता का मंदिर। इस
मंदिर से पाकिस्तानी सेना खौफ खाती है। सरहद पर मौजूद तनोट देवी वर्षों से
सरहद के साथ साथ बीएसएफ के सैनिकों की रक्षा करती आ रही है।

बेशक
बीएसएफ भी देवी मां के चमत्कारों को मानता है, इसलिए 1965 के युद्ध के बाद
से ही बीएसएफ ने ही इस मंदिर की बागडोर भी संभाल रखी है। अगर आपने जेपी
दत्ता की फिल्म बॉर्डर देखी है तो आपको याद होगा कि उसमें भी युद्ध के समय
एक छोटा सा मंदिर दिखाया गया था, जिसके पाकिस्तानी तोपों से निकला एक भी
गोला छू नहीं पाया था। इस मंदिर की मान्यता भी कुछ वैसी ही है। वर्ष 1965
की जंग में पाकिस्तान ने इस मंदिर को निशाना बनाकर हजारों गोले दागे थे,
लेकिन हर बार पाकिस्तानी सेना को मुंह की खानी पड़ी और एक भी गोला इस मंदिर
को नहीं छू सका।

Be First to Comment