शिवपुरी। विगत 14 दिसम्बर को दोपहर के समय कमलागंज स्थित नंदू गोयल की दुकान से मुखबिर की सूचना पर से नायब तहसीलदार, महिला बाल विकास विभाग के शहरी परियोजना अधिकारी संजीव खैमरिया और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को मिलने वाले नि:शुल्क पैकिटों को बड़ी मात्रा में जब्त किया। तत्समय महिला बाल विकास के अधिकारियों द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही जा रही थी, लेकिन तीन दिन गुजरने के बाद भी विभाग द्वारा संबंधित के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। तीन दिन गुजरने के बाद भी मामले में एफआईआर न कराने से विभाग के कर्ताधर्ताओं की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में प्रतीत हो रही है। इस संबंध में जब महिला बाल विकास के जिला परियोजना अधिकारी ओपी पांडे से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
बॉक्स
कहीं मामले को रफादफा करने का प्रयास तो नहीं!
तीन दिन गुजरने के बाद भी महिला बाल विभाग विभाग द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज न कराने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोगों में चर्चा है कि मामले को सेटलमेंट किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि घटना के समय महिला बाल विकास विभाग के जिला परियोजना अधिकारी ओपी पांडे द्वारा संबंधित के खिलाफ एफआई दर्ज कराने की बात कही जा रही थी, लेकिन तब से तीन दिन गुजर चुके हैं और पुलिस तक कोई आवेदन नहीं पहुंचा।
बॉक्स
इनका कहना है
-पांडे जी ने महिला बाल विकास की ओर आवेदन दे दिया है थाने में। आप सीधे उनसे बात कर कंफर्म कर लो वैसे आवेदन दिया है। कल ही वह मुझ से कह रहे थे।
तरुण राठी, कलेक्टर शिवुपरी
-इस तरह का कोई मामला दर्ज नहीं है। महिला बाल विकास की ओर से हमें कोई जांच प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
संजय मिश्रा कोतवाली टीआई






Be First to Comment