Press "Enter" to skip to content

भेल : 4300 करोड़ का लक्ष्य पूरा हुआ तो 800 करोड़ का होगा मुनाफा,


भोपाल (भेल)। नए साल में बीएचईएल के अधिकारी-कर्मचारी 4300 उल्लेखनीय है कि भेल ने पिछले साल वित्तीय वर्ष 2016-17 को करीब 4000 करोड़ का उत्पादन लक्ष्य पूरा किया था। इससे 658 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था। साथ ही भेल भोपाल यूनिट ने बाकी यूनिटों की भी लाज बचा ली थी। सभी यूनिटों को मिलाकर भेल ने 628 करोड़ का मुनाफा कमाया था। वहीं वित्तीय वर्ष 2015-16 व 2014-15 में 877 करोड़ के घाटे में चला गया था।

करोड़ का उत्पादन लक्ष्य पूरा करने में जुट गए हैं। जनवरी, फरवरी और मार्च में भेल भोपाल यूनिट को लक्ष्य हासिल करना है। यदि लक्ष्य पूरा होता है तो इस वित्तीय वर्ष 2017-18 में भेल भोपाल को 800 करोड़ का मुनाफा होने की उम्मीद है। इससे कम उत्पादन लक्ष्य हुआ तो 500 करोड़ तक ही मुनाफा होगा।

तीन माह शेष, 2300 करोड़ का उत्पादन करना है
भेल ने तीसरी तीनमाही में करीब 2000 करोड़ का उत्पादन लक्ष्य पूरा कर लिया है। अब शेष तीन महीनों में 2300 करोड़ का लक्ष्य पूरा करना है। इसके बाद ही 4300 करोड़ का आंकड़ा पूरा हो सकेगा। लक्ष्य पूरा करने के लिए भेल के पास रेल इंजनों के उपकरण, पॉवर थर्मल प्लांट सहित कई भारी उपकरणों को बनाने के आर्डर हैं, जिन्हें तीन माह में पूरा करना है। इसके साथ ही तीन माह के बीच जो भी नए ऑर्डर मिलते हैं, उन्हें भी पूरे करने होंगे।
लक्ष्य पूरा करने अवकाश के दिनों भी भेल कारखाने में होगा काम
तीन माह में उत्पादन लक्ष्य पूरा करने के लिए रविवार अवकाश के दिन भी भेल कारखाने में अधिकारी-कर्मचारी काम करेंगे। 6500 स्थाई कर्मचारियों के अलावा इससे ज्यादा ठेका श्रमिक उत्पादन लक्ष्य पूरा करने में जुट गए हैं। इंटक, एबु, बीएमएस यूनियनें भी भेल प्रबंधन का साथ दे रही हैं। क्योंकि, जितना उत्पादन लक्ष्य पिछले 9 माह में पूरा किया है, उससे ज्यादा जनवरी, फरवरी और मार्च में पूरा करना है।
इनका कहना
इस वित्तीय वर्ष में 4300 करोड़ का उत्पादन लक्ष्य पूरा करना है। शेष तीन माह में लक्ष्य पाने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी जुट गए हैं। एक जनवरी को भेल दिवस मनाने के बाद पेंडिंग व आने वाले ऑर्डर पूरे करने से ही लक्ष्य प्राप्त होगा – विनोदानंद झा, भेल पीआरओ
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!