भोपाल। ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (1)2009-10 की तंबाकू का सेवन करने वालों में 13.7 फीसदी गुटखा, 11.7 फीसदी खैनी, 9 फीसदी बीड़ी, 4 फीसदी पान मसाले के साथ तंबाकू व उतने ही पान के साथ तंबाकू खाते हैं। ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (2)2016-17 की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट बुधवार को यहां स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान जारी की।विश्व स्वास्थ्य संगठन, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइसेंस ने मिलकर अक्टूबर-नवंबर 2016 में प्रदेश में यह सर्वे किया था। यह सर्वे देशभर में किया गया था। मप्र में 1457 पुरुष व 1477 महिलाओं के इंटरव्यू किए गए थे। बुधवार को मप्र वॉलेन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मप्र ने बुधवार को यह रिपोर्ट जारी की।रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश में 2012 में गुटखा पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद भी तंबाकू उत्पादों में युवा सबसे ज्यादा उपयोग गुटखा का ही कर रहे हैं। रोक के बाद गुटखा बनाने वाली कंपनियों ने पान मसाला बनाना शुरू कर दिया। युवाओं ने पान मसाला के साथ तंबाकू को मिलाकर खाना शुरू कर दिया।
यह मिला सर्वे में
प्रदेश में 19 फीसदी पुरुष व करीब 1 फीसदी महिलाएं धूम्रपान करती हैं।
किसी प्रकार के तंबाकू का सेवन करने वाले 2009-10 में 39 फीसदी थे जाो अब 34 फीसदी हो गए हैं।तंबाकू का सेवन करने वालों में 15-17 साल के 13 फीसदी हैं जो। सात साल में एक फीसदी बढ़े हैं।






Be First to Comment