
ला टैंकर पिंटो पार्क तिराहा से गायब हो गया। घटना रविवार रात 1 बजे पिंटो पार्क तिराहा गोला का मंदिर की है। हाई अलर्ट में सड़क से टैंकर चोरी की खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। सारे नाके सील कर दिए गए। सुबह ट्रक महाराजपुरा इलाके में लावारिस खड़ा मिला। टैंकर से तेल चोरी तो नहीं हुआ है, लेकिन उसके चार पहिये बदमाश खोलकर साथ ले गए। टैंकर मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को निगरानी में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।पिंटो पार्क गायत्री विहार निवासी प्रभुदयाल यादव पुत्र वाटरसिंह यादव पेशे से ट्रक चालक हैं। दो दिन पहले वह बिहार से माल भरकर ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर आए थे। यहां से रविवार रात को उनको सरसों का तेल भरकर कोलकाता रवाना होना था। रविवार रात उन्होंने टैंकर में 31 लाख रुपए का सरसों का तेल भरा और पिंटो पार्क तिराहे पर पहुंचे। यहां ऑफिस से बिल्टी व अन्य दस्तावेज बनवाने वह गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर गए थे। कुछ देर बाद लौटकर आए तो देखा कि टैंकर चोरी हो चुका था।आसपास तलाशने पर नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पीएम विजिट के दौरान हाई अलर्ट में टैंकर चोरी होने से पुलिस बौखला गई। रात को निकले अफसरों ने तत्काल नाकों पर प्वॉइंट देकर घेराबंदी की। चेकिंग काफी कड़ी होने के कारण चोर टैंकर को लेकर बाहर नहीं निकल सके।






Be First to Comment