शिवपुरी। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने एक सूने घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली। बताया जाता है कि घटना के समय घर मालिक अपने पिता को देखने के लिए गांव गया हुआ था। चोरी की सूचना पड़ोसियों द्वारा युवक को दी गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।बंटी शर्मा पुत्र शिवचरण शर्मा (28) निवासी बागोदा, हाल निवासी मनियर बीज गोदाम के पीछे ने बताया कि वह बीते रोज पिता की तबीयत खराब होने के कारण बागोदा गांव चला गया था और घर का ताला लगा दिया था। आज सुबह उसे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ पड़ा है। सूचना मिलते ही बंटी तुरंत शिवपुरी आ गया और घर पर आकर देखा तो आगे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब युवक अंदर गया तो वहां सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। चोरों द्वारा घर में रखा आटा, गेहूं, सिलेंडर सहित टीवी, फ्री आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और मौका-मुआयना करने के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया।
चोरों ने घर में लगाई सेंध, आटा, गेहूं, सिलेंडर सहित चुरा ले गए टीवी, फ्रीज
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 पेटी अवैध शराब और कार जब्त, आरोपी फरार / Shivpuri News
- उपार्जन व्यवस्था पर कलेक्टर अर्पित वर्मा सख्त, राजस्व अधिकारियों को दिए निगरानी के निर्देश / Shivpuri News
- गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल का MP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, 10वीं-12वीं में छात्रों ने लहराया परचम / Shivpuri News
- महिला को ‘लापता बेटी’ बताकर ले जाने की कोशिश, डीएनए जांच की मांग से बढ़ा विवाद / Shivpuri News
- सिंधिया से भेंट कर ओवरब्रिज/अंडरपास निर्माण की उठाई मांग / Shivpuri News





Be First to Comment