
(नसरुल्लागंज से पवन माहेश्वरी की रिपोर्ट)। वन परिक्षेत्राधिकारी लाडकुई अंतर्गत आने वाले सब रेंज नयापुरा के डिप्टी सुनील चौहान द्वारा रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से मिली जानकारी पर कार्यवाही करते हुए तीन मोटरसाइकिल सहित 18 नग सागौन की सिल्लीया जप्त की जिसकी अनुमानित मूल्य 40 हजार के करीब है। जानकारी के अनुसार वन कर्मियों द्वारा घेरा डालकर दबिश दी, जिसमें वन माफिया द्वारा एक मोटरसाइकिल पर छह सिल्लियाँ रखी हुई छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले, जिसमें दो मोटरसाइकिल होंडा कंपनी की सप्लेंडर ओर एक सुजुकी कंपनी की है वही वन कर्मियों द्वारा 0.432 घनमीटर लकड़ी जप्त कर पीआर क्रमांक 22855/13 के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान वन परिक्षेत्र सहायक सुनील चौहान, बीट गार्ड देवेंद्र चौहान, बीट गार्ड राजेश शुक्ला, बीट गार्ड इशार मोहम्मद, बीट गार्ड डी पी विश्वकर्मा, सुरक्षा श्रमिक संतोष एवं दुर्गाप्रसाद के साथ कई वनकर्मी मौजूद रहा है।






Be First to Comment