Press "Enter" to skip to content

प्रतिभाएँ छोटे-छोटे ग्रामों से भी निकलती है, बस इन्हें पहचानकर सही रूप देने की जरूरत: डीआईजी

ज्ञान स्थली एकेडमी में वार्षिकोत्सव का हुआ रंगारंग आयोजन

लुकवासा के स्कूल ज्ञान स्थली एकेडमी में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आर केपटारिया डीआईजी आईटीव्हीपी शिवपुरी,  अध्यक्षता आरए प्रजापति अनुविभागीय अधिकारी कोलारस द्वारा की गई गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुजीत सिंह भदोरिया अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोलारस उपस्थित रहे।  डीआईजी श्री केपटारिया ने बच्चों को बताया कि प्रतिभाएं सिर्फ शहरों में नहीं अपितु छोटे-छोटे ग्रामों से भी निकल कर आती हैं, बस सिर्फ इन प्रतिभाओं को पहचान कर सही रूप देना स्कूल की जिम्मेदारी होती है जिसको ज्ञान स्थली स्कूल पूर्ण रूप से निभा रहा है। कोलारस एसडीओपी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालकों को बच्चों के साथ बातचीत करना चाहिए एवं बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरुक करना चाहिए। कोलारस एसडीएम ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को सामाजिक एवं हमारी संस्कृति के बारे में भी सिखाना चाहिए, जिसको लुकवासा में स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी बखूबी निभा रहा है। संस्था अपने नाम के अनुरूप ज्ञान का स्थल है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। वही भारत की विभिन्न श्रेणियों के नृत्य जैसे- राजस्थानी ,मराठी ,गुजराती, उडिय़ा और पंजाबी डांस की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई और अनेकता में एकता का संदेश दिया ।कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा सुंदर सुंदर प्रस्तुतियां दी गई ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से बेटी बचाओ, सफाई अभियान, गरीब बच्चों की शिक्षा ,महापुरुषों के आदर्शों पर चलना ,अपने माता-पिता का सम्मान करना, समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना आदि रहे। कार्यक्रम में भारतीय सेना का पोज डांस और शंकर जी के अनेक रूप आकर्षण का केंद्र रहे। अंत में संस्था के डायरेक्टर अरविंद यादव जी द्वारा पधारे हुए सभी अतिथियों, पालको एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया गया ।इसी के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गयी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!