शिवपुरी। अपने साले की हत्या करने के आरोपी जीजा और उसके पिता को दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश बीएस दीक्षित ने आजीवन कारावास एवं पांच हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है। बताया जाता है कि आरोपी जीजा राकेश अपने ससुराल वालों से इसलिए खिन्न था, क्योंकि वह उसकी पत्नि को उसके साथ नहीं भेज रहे थे और उसका ससुर अपनी बेटी की शादी कहीं और करना चाहता था। उसका रिश्ता भी दूसरी जगह कर दिया गया था। इस मामले मे शासन की ओर से पैरवी शासकीय लोक अभियोक भगवान दास राठौर ने की। अभियोजन की कहानी के अनुसार 21 अक्टूबर 2016 को रात में दो बजे युवक छोटू पुत्र महेश राम खेत पर पानी दे रहा था। उसी दौरान आरोपी राकेश एवं उसका पिता बनवारी वहां आ गए। राकेश ने छोटू की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस मामले में तेंदुआ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने पक्ष विपक्ष की बहस सुनने के बाद आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। 
साले की हत्या के दोषी जीजा एवं उसके पिता को उम्रकैद की सजा
शिवपुरी। अपने साले की हत्या करने के आरोपी जीजा और उसके पिता को दोषी पाते हुए अपर सत्र न्यायाधीश बीएस दीक्षित ने आजीवन कारावास एवं पांच हजार रूपए जुर्माने की सजा सुनाई है। बताया जाता है कि आरोपी जीजा राकेश अपने ससुराल वालों से इसलिए खिन्न था, क्योंकि वह उसकी पत्नि को उसके साथ नहीं भेज रहे थे और उसका ससुर अपनी बेटी की शादी कहीं और करना चाहता था। उसका रिश्ता भी दूसरी जगह कर दिया गया था। इस मामले मे शासन की ओर से पैरवी शासकीय लोक अभियोक भगवान दास राठौर ने की। अभियोजन की कहानी के अनुसार 21 अक्टूबर 2016 को रात में दो बजे युवक छोटू पुत्र महेश राम खेत पर पानी दे रहा था। उसी दौरान आरोपी राकेश एवं उसका पिता बनवारी वहां आ गए। राकेश ने छोटू की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस मामले में तेंदुआ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने पक्ष विपक्ष की बहस सुनने के बाद आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment