शिवपुरी। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित है, लेकिन कुछ वाहन संचालक चोरी-छुपे मौका पाकर भारी वाहनों को लेकर शहर के अंदर घुस जाते हैं जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है और जाम के हालात निर्मित हो जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह द्वारा विगत कई दिनों से शहर में भारी वाहनों को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज श्री कुशवाह द्वारा पुराने बस स्टेण्ड क्षेत्र में जैन ट्रेवल्स की वीडियोकोच प्रतिबंधित क्षेत्र में पाई गई। नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात प्रभारी श्री कुशवाह द्वारा बस पर पाँच हजार रुपए का जुर्माना लगाया साथ ही उन्हें ऐसी गलती दुबारा न दोहराने की बात भी कही। यातायात प्रभारी श्री कुशवाह ने बताया कि शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर नजर रखी जा रही है और जो भी नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्यवाही की गई।
ट्रेफिक प्रभारी ने की जैन वीडियोकोच पर कार्यवाही, काटा पाँच हजार का चालान
शिवपुरी। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित है, लेकिन कुछ वाहन संचालक चोरी-छुपे मौका पाकर भारी वाहनों को लेकर शहर के अंदर घुस जाते हैं जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है और जाम के हालात निर्मित हो जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यातायात प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह द्वारा विगत कई दिनों से शहर में भारी वाहनों को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज श्री कुशवाह द्वारा पुराने बस स्टेण्ड क्षेत्र में जैन ट्रेवल्स की वीडियोकोच प्रतिबंधित क्षेत्र में पाई गई। नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात प्रभारी श्री कुशवाह द्वारा बस पर पाँच हजार रुपए का जुर्माना लगाया साथ ही उन्हें ऐसी गलती दुबारा न दोहराने की बात भी कही। यातायात प्रभारी श्री कुशवाह ने बताया कि शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर नजर रखी जा रही है और जो भी नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ यातायात नियमों के तहत कार्यवाही की गई।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment