Press "Enter" to skip to content

शिक्षक के घर पर हथियारबंद बदमाशों ने डाली डकैती, गाँव में जगार होने पर भागे बदमाश

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कौडर में शासकीय शिक्षक बादाराम सिंह पुत्र हरिसिंह बघेल के घर पर मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी अज्ञात हथियारबंद बदमाशोंं ने धाबा बोल दिया। एक बदमाश ने शिक्षक सहित उसके परिवार को बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया जबकि अन्य बदमाश घर में तलाशी करते रहे। परिवार द्वारा शोर मचाया तो गाँव के अन्य लोग जाग गए। जब तक चोर घर में रखे एक सोने का बेंदा, एक सोने का हार, एक जोड़ी चांदी के कड़ेे बजनी 6.50 ग्राम, एक जियोनी कंपनी का मोबाइल सहित नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत  45 हजार रुपए आंकी गई है। घटना की जानकारी लगने पर अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा मौके पर पहुँचे द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!