मुलताई में 21 मृतक किसानों के परिवार
आज तक कांग्रेस के वादे की बाट जोह रहे हैं: राकेश सिंह
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने कांग्रेस से पूछा है कि वह किसानों के मामले में मुलताई की चर्चा क्यों नहीं करती, जहां कांग्रेस शासनकाल में 21 किसानों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा था। हमारा मानना है कि मंदसौर की घटना भी दुर्भाग्यपूर्ण थी, लेकिन हमारी सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए जो कुछ किया जा सकता था, वह सब कुछ किया। वहीं कांग्रेस मुलताई की चर्चा से इसलिए मुंह चुराती है, क्योंकि न इन्होंने किसी की समुचित आर्थिक सहायता की ओर न पात्र लोगों को पात्रतानुसार नौकरी देने का काम किया। हमारे लिए किसी की भी मृत्यु वेदना का विषय है, लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस को उसमें भी वोट दिखता है। यह बात श्री राकेश सिंह ने बैतूल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
श्री राकेश सिंह ने कांग्रेस से यह प्रश्न आज बैतूल की धरती से पूछा जहां के मुलताई में 12 जनवरी 1998 को आंदोलन कर रहे 21 किसान कांग्रेस शासन काल में मारे गए थे। मुलताई के पीड़ित परिवारों को कांग्रेस सरकार के वादों पर अमल का इंतजार आज भी बना हुआ है।
श्री राकेश सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। कांग्रेस ने पंजाब में कर्ज माफी की घोषणा की। सिर्फ 5 प्रतिशत किसानों को इसका लाभ हुआ, जितनी कर्जमाफी कांग्रेस ने पंजाब में की है, उससे कही अधिक तो हमने गत 10 मई को एक दिन में अपने किसानों को दे दिया। किसानों को भ्रम में डालने की कोशिश कांग्रेस ने की, लेकिन किसान सजग है। श्री राहुल गांधी ने कर्ज माफी का जो भ्रम फैलाया है, उस बहकावे में किसान नहीं आने वाले। किसान चाहता है कि वह आत्मनिर्भर हो, उसकी आय बढ़े और यह देश के इतिहास में पहली बार होगा कि किसानों की आय दो गुना होगी। मोदी सरकार ने किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य मिले इस दिशा में तेजी से काम किया है। एक समय था जब किसानों को यूरिया के लिए लंबी लाईनों में लगकर लाठियां खाने पर भी यूरिया नहीं मिल पाता था। मोदी सरकार ने यूरिया की काला बाजारी की कमर तोड़ी और नीम कोटेड यूरिया उपलब्ध करवाया, जिससे किसानों को आसानी से खेती के लिए यूरिया मिल रहा है। किसानों के चेहरे पर संतोषजनक भाव है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में लगातार काम किया है। वे स्वयं किसान हैं, किसानों के दुखदर्द को उन्होंने समझा है। कांग्रेस के समय मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा साढ़े 7 लाख हेक्टर हुआ करता था, जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों की मेहनत के बल पर 42 लाख हेक्टर तक पहुंचा दिया है। पूरे देश में गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रू. है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गेहूं पर 265 रू. अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देकर उसे 2000 रू. प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं का दाम दिया है। इन 14 वर्षों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में अद्भुत और अद्वितीय काम हुए हैं। कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का सिरमौर राज्य बना है। कांग्रेस के समय कृषि विकास दर ऋणात्मक हुआ करती थी, जिसे भारतीय जनता पार्टी की किसान हितैषी नीतियों ने 18 प्रतिशत से अधिक तक पहुंचाया है।
उन्होंने कहा कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के रूप में हमें मिला है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान का नेतृत्व मिला है। देश और प्रदेश मंे हमारे नेतृत्व की मिसाल दी जाती है। उन्होंने कहा कि बैतूल जिले के कार्यकर्ताओं का साधूवाद है, जिन्होंने जिले की पांचों विधानसभा सीट और लोकसभा सीट पर भाजपा का परचम लहराया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में बैतूल जिले का हर कार्यकर्ता अपने परिश्रम के बल पर पुनः जिले की सभी विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा। श्री राकेश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलवाते हुए कहा कि अबकी बार, 200 पार हमारा नारा नहीं संकल्प है और इस संकल्प को हमें मिलकर प्राणप्रण के साथ पूरा करना है। 2019 की जीत का मार्ग विधानसभा चुनाव में 200 पार की विजयी से निकलेगा।
———————————————————–
श्रमिक स्मार्ट कार्ड शैक्षणिक संस्था में
एडमीशन के लिए प्रवेश-पत्र होगा: भदौरिया
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविंद भदौरिया ने बताया कि प्रदेश में सभी 313 जनपदीय क्षेत्रों में 13 जून को संपन्न कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मुख्यमंत्री, प्रदेश के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जिला पंचायत, जनपद पंचायत अध्यक्ष, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने योजना के हितग्राहियों को उनके खातों में जमा राशि का प्रमाण-पत्र भेंट करते हुए उनके परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। देश में संबल योजना असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए आर्थिक कवच सिद्ध होगी।
श्री भदौरिया ने बताया कि श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड दिये जा रहे हैं। यह स्मार्ट कार्ड श्रमिकों के बच्चों-बच्चियों को शालाओं और शैक्षणिक संस्थाओं में एडमीशन के लिए प्रवेश पत्र का कार्य करेगा। प्रदेश में अभी तक एक करोड़ 82 लाख मजदूरों का पंजीयन किया जा चुका है। संबल योजना में असंगठित मजदूरों को मिलने वाले लाभ प्रक्रियागत रूप से पात्र परिवार तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में निगरानी समिति गठित की जा रही है। 30 जून तक ये समितियां गठित हो जायेगी। हर मजदूर को लाभ मिले इसलिए राज्य सरकार ने पंजीयन की अंतिम तिथि भी निर्धारित नहीं की है और मजदूरों को अवसर जारी रखा है। पंजीयन का कार्य अन्य आदेश तक जारी रखा जायेगा।
—————————————————-
आतंकियों ने रमजान को भी शर्मसार किया: डॉ. पटेल
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल ने कहा कि जब सारी दुनिया रमजान के समापन पर ईद की खुशियां मना रही थी। पाकिस्तान के हुक्मरानों की शह पर दहशतगर्दी ने कश्मीरियत की छाती को गोलियों से छलनी करके रमजान को शर्मसार किया है। नेकी का बदला बदी से देने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाना चाहिए। अफसोसजनक बात यह है कि भारत सरकार ने रमजान के मौके पर युद्ध विराम की घोषणा करके अमन का पैगाम दिया। लेकिन पाकिस्तान के हुक्मरानों ने इस्लाम की भावना की कद्र करने के बजाय ईद का दिन रक्तरंजित करके हैवानियत का नया नाच कर अपनी पाशविकता का सबूत दिया जिसकी सर्वत्र निन्दा की जा रही है।
डॉ. पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रमजान की करूणा, प्रेम और मुहब्बत की भावना की कद्र करके रमजान माह में फौज को शांत रहने को निर्देशित किया और दुनिया को अमन का पैगाम दिया। लेकिन पाकिस्तान ने भारत की पीठ पर छुरा भौकने की साजिश की। पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल फील्ड आॅपरेशन ने भारत से शांति की अपील की। लेकिन जब भारत ने शांति की अपील पर अमल किया तो पाकिस्तान के फौजियों ने जवानों और ग्रामवासियों पर गोलियों की बौछार करके दगा किया। एक ओर भारत ने धार्मिक सहिष्णुता दिखाई और इस्लाम की भावना का सम्मान किया वहीं पाकिस्तान ने जम्हूरियत, कश्मीरियत और इंसानियत के सभी उसूलों को दफन कर दिया।






Be First to Comment