Press "Enter" to skip to content

महिला मोर्चा ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के निवास का घेराव किया

25 जून को जिला मुख्यालयों  पर करेंगे मौन धरना प्रदर्शन


नीरज श्रीवास्तव, भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने आज नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह के निवास केरवा कोठी का घेराव कर उनकी माता जी श्रीमती सरोज देवी के समर्थन में मौन धरना प्रदर्शन किया। संभागीय मुख्यालयों पर भी मोर्चा द्वारा सांकेतिक मौन धरना प्रदर्शन कर नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह से उनकी माता जी को न्याय देने की मांग की गई। महिला मोर्चा द्वारा 25 जून को प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री एवं मोर्चा की प्रदेश प्रभारी श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह की पत्नी श्रीमती सरोज सिंह द्वारा भोपाल जिला अदालत में याचिका दायर की गई। भरण पोषण एवं घर पर स्वामित्व की याचिका के पक्ष में महिला मोर्चा भोपाल द्वारा मौन धरना प्रदर्शन किया गया। मसला घर का तब तक ही रहता है, जब तक बात घर की चार दिवारी तक हो। जब एक सम्मानित परिवार की 85 वर्षीय बुर्जुग महिला अदालत में गुहार लगाती है तो घरेलू हिंसा की श्रेणी में आता है। नेता प्रतिपक्ष की माताजी श्रीमती सरोज सिंह के समर्थन में महिला मोर्चा की आवाज गांव-गांव तक जाकर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के सच को उजागर करेंगी। 
प्रदेश प्रवक्ता सुश्री राजो मालवीय ने कहा कि दुर्भाग्य का विषय है कि मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एक तरफ प्रदेश में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह स्वयं अपनी माॅ से न्याय नहीं कर रहे हैं। जो उनकी कथनी और करनी के फर्क को दर्शाता है। ऐसे व्यक्ति के द्वारा न्याय यात्रा करना बेमानी है। नेता प्रतिपक्ष को चाहिए कि वे पहले अपनी बुजुर्ग माॅ को सम्मान दें, फिर न्याय यात्रा की बात करें। जनता उनकी न्याय यात्रा को बेहतर समझती है।
प्रदर्शन में श्रीमती ऊषा चतुर्वेदी, श्रीमती शशि सिन्हो, श्रीमती आशा सेंगर, जिला अध्यक्ष श्रीमती हंसकंुवर राजपूत, श्रीमती निशा सक्सेना, श्रीमती बृजुला सचान, श्रीमती रीता नामदेव, श्रीमती वंदना जाचक, श्रीमती कौशल्या रजक, श्रीमती वंदना परिहार, श्रीमती किरण सक्सेना, श्रीमती संध्या प्रधान, श्रीमती उर्मिया मौर्या, श्रीमती नंदा दुबे, श्रीमती सवीता यादव सहित बड़ी संख्या में मोर्चा की बहनें उपस्थित थीं।
इंदौर के रीगल चैराहा, उज्जैन में छत्री चैक, होशंगाबाद में जिला कार्यालय के सामने, शहडोल मंे गांधी नगर चैराहा, जबलपुर में तीन पत्ती नगर निगम चैराहा, रीवा के सिरमौर चैराहा एवं सागर में नमकमंडी कीर्ति स्तंभ के समीप मोर्चा की बहनों द्वारा मौन धरना प्रदर्शन किया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!