Press "Enter" to skip to content

विधायक कटारे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने फिर लिया यूटर्न, मामले को बताया बीजेपी का षड्यंत्र, कहा-कई बड़े मंत्री हैं शामिल

प्रेम के कई सवालों पर पीड़िता ने साधी चुप्पी, विधायक लगा चुकी है दुष्कर्म का आरोप

नीरज श्रीवास्तव, भोपाल। विधायक हेमंत कटारे मामले में आज नया मोड़ उस समय आया जब पीड़िता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले को बीजेपी का षड्ंयत्र करार दिया और बीजेपी कई बड़े मंत्रियो पर इस मामले में शामिल होने के आरोप लगाए। वही प्रेस के कई सवालों पर चुप्पी साधना भी पीड़िता को सवालों के घेरे में खड़ा करता है। लगातार 3 प्रेस कांफ्रेंस कर पीड़िता ने कहा था कि कांग्रेस विधायक हेमन्त कटारे ने उसकी जिंदगी बर्वाद वर्वाद कर दी और अब प्रेस के सामने बीजेपी पर साजिश करने के आरोप लगाए है।
हम आपको बता दे कि कांग्रेस विधायक हेमन्त कटारे पर अड़ीबाजी के आरोप में जेल गई युवती ने अब फिर यू टर्न ले लिया है। जेल में रहते कांग्रेस विधायक कटारे पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर युवती चर्चा में आई थी। जेल जाने और अड़ीबाजी में गिरफ्तारी से पहले युवती ने 2 अलग अलग वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जारी करके कहा था कि हेमन्त कटारे ने उससे दुष्कर्म किया है। इसके बाद हेमन्त ने उस पर 25 लाख रुपए अड़ीबाजी के रूप में मांगने की शिकायत की थी। हेमन्त ने युवती की गिरफ्तारी के बाद कुछ आडियो क्लिप जारी की थी जिसमे युवती पैसे मांग रही हों और भावताव कर रही है। जेल से छूटते ही युवती ने 3 बार प्रेस कांफ्रेंस करके हेमन्त पर आरोप दोहराए थे। उसने कुछ व्हाट्सएप चैट मैसेज भी वायरल किये थे, जिसमे हेमन्त ने  उसे अश्लील मैसेज किये थे और अकेले मिलने आने की बात की थी।

भाजपा नेता भदौरिया के कहने पर लगाए थे आरोप

3 मई को युवती ने जबलपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस करके यू टर्न ले लिया था और कहा था कि भाजपा नेता अरविंद भदौरिया के कहने पर उसने आरोप लगाए थे। आज युवती ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा की उसने फिर भदौरिया पर आरोप लगाए। उनके अलावा दो मंत्रियों के नाम भी लिए। पत्रकारों ने  जब उसके खिलाफ दर्ज अड़ीबाजी की एफटआईआर ओर पैसों के लेनदेन के आडियो की बात की तो वह इन प्रश्नों को टाल गई, साथ ही वह हेमन्त से 25 लाख रुपए क्यों मांग रही थी?  उसके पास हाल ही में नई गाड़ी, विनायक होम्स में नया मकान कैसे आया? इन सवालों पर उसने कहा कि उसके पिता की फैक्ट्री है  जबकि पहले उसने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि वो गरीब है और पिता एक फैक्ट्री में गुजरात मे वर्कर हैं। युवती से जब पूछा गया कि मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान झूठे थे तो उसने कहा कि वो झूठी द्घद्बह्म् करवाने के मामले में जेल जाने तैयार है। वही युवती ने एक ऑडियो क्लिप जारी की है जिसमे वह कथित रूप से अरविन्द भदौरिया से बात कर रही है और  क्लिप में बड़े बड़े नेताओ के नाम ले रही है, वही साथ ही अब विधायक हेमंत कटारे और उनके परिवार से माफी मांगी है। 

मामले में कोई सच्चाई नहीं: कटारे

इस मामले पर  हेमंत कटारे ने कहा कि मैं तो शुरु से ही कह रहा था कि मामले में कोई सच्चाई नहीं है। कोर्ट में मामला चल रहा है। मेरे खिलाफ कोई सबूत ही नहीं है। ये पूरा मामला राजनैतिक था। खुद के फरार होने पर सफाई देते हुए हेमंत ने कहा कि मैं कोर्ट के संरक्षण में था कहीं फरार नहीं था।

हेमंत कटारे, कांग्रेस विधायक
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!