Press "Enter" to skip to content

ग्वालियर अंचल में 28 जुलाई को भांडेर से प्रवेश करेगी सीएम की जनदर्शन यात्रा, मुख्यमंत्री 55 दिन में 230 विधानसभा क्षेत्रों को करेंगे कवर

वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में ग्वालियर में बनी रणनीति

ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी बार जनता से आशीर्वाद लेने के लिए अंचल में रथयात्रा लेकर 28  जुलाई को अंचल के भांडेर विधानसभा में आएंगे। सीएम की यात्रा 29 जुलाई को  भी अंचल में ही रहेगी। दो दिन के इस यात्रा कार्यक्रम में सीएम 11 विधानसभाओं में पहुँचेंगे। इस यात्रा की तैय्यारियाँ को लेकर शुक्रवार को जीआइसीटी कैम्पस में आयोजित ग्वालियर चंबल संभाग के सभी कार्यकर्ताओं की बैठक में यात्रा की बारीकियों को लेकर यात्रा सयोंजक राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई से जनआशीर्वाद यात्रा उज्जैन से आरम्भ होगी। यह यात्रा 28 और 29 जुलाई को अंचल की भांडेर विधानसभा में आएगी। यात्रा भांडेर से गोहद,सहित ग्वालियर,औऱ भिंड जिलों की 11 विधानसभाओ में जनता से आशीर्वाद लेगी। दूसरे चरण में यात्रा अंचल के शेष जिलों में भृमण करेगी। यात्रा संयोजक अजय प्रताप सिंह ने  बताया कि मुख्यमंत्री  इस 55 दिन की यात्रा में प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे। 2013 में यह यात्रा 206 विधानसभाओं में गई थी और पार्टी ने 165 सीटें जीती थी इस बार पार्टी का लक्ष्य 200 सीट जीतना है। 

यात्रा चुनाव पूर्व सबसे बड़ा मैदानी आयोजन-सारंग

यात्रा के सह संयोजक सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ये यात्रा चुनाव से पहले पार्टी का सबसे बड़ा मैदानी अभियान होगा इसके माध्यम से ही हम मिशन 2018 में प्रवेश करेंगे। उन्होंने कहाकि पिछले 15 साल में हमारी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिये काम किया है इसलिए इस यात्रा में हमे हितग्राही लोगों को भी जोड़ना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि हर विधानसभा में लाडली लक्ष्मी , कन्यादान, सहित सभी योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री की इस यात्रा से जोड़ने का काम करंगे। श्री विश्वास ने कहाकि कार्यकर्ताओं को हर जिले में दूसरे दलों से अच्छे कार्यकर्ताओं को बीजेपी में शामिल कराने का प्रयास मुख्यमंत्री के सामने करना होगा।

विधानसभा जीतकर 25 साल तक सत्ता में रहेगी बीजेपी – प्रभात झा

बैठक में राज्यसभा सांसद प्रभात झा ने कहा कि हमें बदली हुई परिस्थितियों में  पूरी निष्ठा और समर्पण से विधानसभा के चुनाव में हमें उतरना है। ग्वालियर चम्बल संभाग के कार्यकर्ताओं की तरफ पूरा देश टकटकी लगाकर देखता है क्योंकि इस अंचल ने बीजेपी , जनसंघ की आधारशिला को मज़बूत बनाने का काम किया है। अटल जी,राजमाता सिंधिया, कुशाभाऊ जी, शेजवलकर सहित ऐसी महान हस्तियां ने इस पार्टी को अपना योग दिया है। असंख्य कार्यकर्ता  इस विधानसभा चुनाव में इस अंचल पर सबकी निगाहें रहेंगी हमे सभी 34 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर आज से ही जुटना होगा। जनआशीर्वाद यात्रा के प्रदेश प्रभारी  प्रभात झा ने ग्वालियर चंबल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि काँग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को चुनाव अभियान का मुखिया बनाया है जो सिर्फ एक संसदीय क्षेत्र का नेता है।  

*प्रभात झा ने सांसद सिंधिया पर साधा निशाना

बैठक में सांसद प्रभात झा ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि 250 साल के संबंधो को लेकर जनता को ठगने वालेज्योतिरादित्य सिंधिया को हम संसदीय झेत्र में ही हरा कर दम लेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में 72 साल के कमलनाथ को बनाकर कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है। श्री प्रभात झा ने कहा की ये यात्रा 2018 की ऐतिहासिक जीत का  का संदेश देगा। श्री झा ने कहा कि अगर 2018 में हमारी सरकार बनेगी तो अगले 25 साल तक यहां बीजेपी की सरकार को कोई हिला नही पाएगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!