Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: तहसीलदार का छापा, फर्जी BPL राशनकार्ड सहित रिकॉर्ड किया जब्त, कल होगी जांच



शिवपुरी नगरपालिका में एक बार पुन: बीपीएल राशनकार्ड बनाने का फर्जी मामला उजागर हुआ है। जैसे ही इस बात की जानकारी शिवपुरी तहसीलदार गजेन्द्र सिंह को लगी तो उन्होंने तत्काल नगरपालिका शिवपुरी में पहुंचकर लगभग 9 फर्जी बीपीएल राशनकार्डों को जब्त कर नगरपालिका की राशन कार्ड शाखा की अलमारी को भी सील कर दिया है। सील की गई अलमारी के दस्तावेजों की जांच शनिवार को की जाएगी। साथ ही राशनकार्ड शाखा के प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी जांच के घेरे में बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा अभ्यार्थियों से एक मोटी रकम लेकर बीपीएल राशन कार्ड के नगरपालिका अधिकारी एवं कर्मचारियों की सील लगाकर जारी किए जा रहे हैं। बताया तो यहां तक जाता है कि इस तरह के करीब 500 राशनकार्ड शहर में जारी किए जा चुके हैं।

जानकारी के अनुसार नगरपालिका सीएमओ गोविंद भार्गव से जब इस मामले में चर्चा की तो उनका कहना था कि अभी फर्जी राशनकार्ड बनाने का मामला मेरे संज्ञान में आया है इसकी मैं पूरी जानकारी निकालकर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करवाऊंगा। बताया तो यहां तक गया है कि नगरपालिका में यह काम आज कोई पहला नहीं है, पूर्व में भी इस तरीके के फर्जी राशनकार्ड बनाए गए थे और इन फर्जी राशन कार्ड बनाने की कार्यवाही अनवरत रूप से जारी हैं। जिसमें नगरपालिका द्वारा पांच सौ राशनकार्ड फर्जी बना दिए गए हैं। फर्जी बीपीएल राशन कार्ड बनाने के मामले में एक नगरपालिका कर्मचारी व एक पार्षद का हाथ है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!