Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग-पथरी की बीमारी से ग्रसित रतनलाल ने लगाई फांसी, मौत

शिवपुरी। फिजीकल क्षेत्र की संजय कॉलोनी में एक 47 वर्षीय अधेड़ ने बीमारी के चलते कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पुलिस को एक सुसाइडनोट भी मिला है, लेकिन उसमें लिखी भाषा पुलिस की समझ में नहीं आ रही है। परिजनों की सूचना पर फिजीकल थाना प्रभारी रूपेश शर्मा मौके पर पहुंचे। परिजनों को पुलिस ने बताया कि रतनलाल को पेट दर्द की शिकायत थी और उसके पेट में पथरी थी जिससे वह काफी परेशान था, शायद इसी कारण उसने फांसी लगाई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रतनलाल पुत्र केसरिया शाक्य उम्र 47 वर्ष घोसीपुरा में परचूनी की दुकान का संचालन करता था। बताया जाता है कि रतनलाल पिछले लम्बे समय से पथरी होने के कारण परेशान था। उसने कई जगह इलाज कराया, लेकिन उसकी पथरी नहीं निकली। परिजनों के अनुसार उसकी कमाई उसके रोग में ही खर्च हो रही थी जिससे वह काफी व्यथित था। रात में वह अपने कमरे में जाकर सो गया, लेकिन आज सुबह जब वह घर के सदस्य जागे तो उन्होंने देखा कि रतनलाल अपने कमरे में पंखे पर साड़ी से लटका हुआ था। तुरंत ही घटना की सूचना फिजीकल पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और तलाशी ली तो उसके कमरे में एक कागज पर दो लाइनों में कुछ लिखा हुआ था। भाषा ऐसी लिखी हुई थी कि पुलिस भी उसे समझ नहीं पाई। पुलिस का कहना है कि मृतक ने मरने से पूर्व अपनी कुछ बात लिखी है, लेकिन लिखावट समझ में नहीं आ रही है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!