Press "Enter" to skip to content

रातों-रात बिना अनुमति स्थापित की थी मूर्ति, अब बना दिया पक्का चौराहा / Picchore News

 

पिछोर। पिछोर में महान हस्तियों की मूर्ति स्थापित कर
कब्जा करने की पुरानी आदत रही है। पिछले 6 महीनों में ही यहां पर बिना
अनुमति मूूर्ति लगाकर कब्जा करने के चार से ज्यादा प्रकरण आ चुके हैं। इसके
बाद भी इस पर रोक लगाने में स्थानीय प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। तहसील
में नेशनल हाईवे बाचरौंन चौराहे पर 3 सितंबर 2020 की रात अज्ञात लोगों
द्वारा रानी अवंतीबाई की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। प्रशासन ने मौके पर
पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। कुछ दिनों तक इसकी हलचल
रही, लेकिन प्रशासन मूर्ति को जगह से हटाने में नाकाम रहा। इसका परिणाम यह
हुआ कि करीब 5 दिन पहले मूर्ति रखने वाले स्थान पर अब पक्का चौराहा बना
दिया। स्थाई निर्माण हो जाने से अब इसे हटाना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर
साबित होगा। निर्माण कार्य चलते वक्त भी कोई प्रशासनिक अधिकारी या कर्मचारी
ने इसकी सुध नहीं ली।

वीडियो भी हुआ था वारयल

जब
रानी अवंतीबाई की प्रतिमा स्थापित की गई थी तब प्रशासन ने सख्ती दिखाते
हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसके कुछ दिनों बाद ही
चंद लोगों का मूर्ति स्थापित करते हुए का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर
वायरल हो गया था। इसके बाद राजनैतिक दबाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई
और पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब हुआ यह है कि पिछले
दिनों यहां पक्का चौराहा बना दिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!