
रानू परिहार, हिम्मतपुर। पिछले एक सप्ताह से हो रही लगातार तेज बारिस से पिछोर विकासखंड के हिम्मतपुर में गांव मे अब तक कच्चे एवं पक्के मकान के गिरने की संख्या पच्चीस हो गई है एवं आज रात मे बलवीर पुत्र सुखलाल गडरिया के पक्के मकान पर रात दो बजे आकाशीये बिजली गिरने से मकान मे मोजूद पांच बकरी एवं बकरा था जिसमे से दो बकरी एवं एक बकरा की मोके पर ही दबकर मोत हो गई । जबकि एक बकरी एवं एक बकरा गम्भीर रूप से घायल हो गये है जिनकी मोत कभी भी हो सकती है। पीडित किसान बलवीर गडरिया ने जानकारी देते हुऐ बताया कि जो बकरी गांज गिरने से मकान मे दबकर मर गई बह एक महीने बाद बच्चा देने बाली थी एवं दो दो बच्चा देती थी इसलिऐ किसान के अनुसार लगभग एक लाख से अधिक रूपयो का नुकसान होना बताया। यहां बताना होगा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव की ओर कोई रुख नहीं किया है।






Be First to Comment