
शिवपुरी। शिवपुरी के बदरवास में मृत पशुओं को नदी में फेकने का मामला सामने आया है। आज सुबह नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों के द्वारा नगरपरिषद के वाहन मे चार पांच मरी हुई गायों को भर कर उफनती सिंध नदी में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि यह वाकया कोई पहली बार नहीं हुआ है। बदरवास नगर परिषद के कर्मचारी इसी तरह से मृत पशुओं को फेंकते हैं। बदरवास में पशुओं के लिए गौशाला ,चरनोई की भूमि न होने के चलते बदरवास एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों से आवारा मवेशियों को हाईवे पर छोड दिया जाता है। हाइवे पर वाहनों की चपेट में आने से इन आवारा पशुओं की मौत हो जाती है। इन मृत पशुओं को सफाई कर्मचारी सिंध नदी पर बने पुल से नदी में फेंक देते हैं।






Be First to Comment