उज्जैन। महिदपुर रोड और नागदा के बीच गांव कल्लूखेड़ी के समीप कई लोगों ने मुख्यमंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाए और उसके बाद पथराव कर दिया, जिससे एएसपी सहित अन्य पुलिस वाहनों के कांच टूट गए। पथराव के बाद लोग भाग गए। इस मामले में ताल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काफिला महिदपुर रोड से नागदा रवाना हुआ था। इस दौरान रतलाम जिले के ताल थाना अंतर्गत ग्राम कल्लूखेड़ी बीच रास्ते में पड़ता है जब काफिला कल्लूखेड़ी के समीप पहुंचा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण रोड पर आ गए और उन्होंने काले झंडे लहराए यह देख कर काफिले में शामिल पुलिसकर्मियों ने उन्हें खदेड़ा तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।
जिससे काफिले के आगे चल रही पुलिस की गाडिय़ों की कांच क्षतिग्रस्त हो गए। पथराव करने के बाद ग्रामीण खेतों से होकर भाग गए। बाद में ताल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
23लोगों पर प्रकरण
महिदपुर रोड पुलिस ने स्थानीय पेट्रोल पंप पर हंगामा कर रहे २३ लोगों को हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ धारा १५१, १०७ एवं ११६ (३) में कायमी की गई है। महिदपुर रोड थाना प्रभारी आरसी कोली को सूचना मिली की पेट्रोल पंप के समीप कई लोग जन आर्शीवाद यात्रा का विरोध करने पहुंचे है। और वह वहंा पर हंगामा कर रहे है। इस पर पुलिस ने वहंा पर पहुंचकर सभी को हिरासत में लिया। जिनमें से ज्यादातर लोग कसारी, कल्लू खेड़ी अािद गंाव के है।





Be First to Comment