Press "Enter" to skip to content

मंड़ी में कर्मचारी के कपड़े फाडऩे वाले किसान ARREST

बदरवास। बदरवास थाना पुलिस ने ग्राम बारई निवासी किसान भाई संजीव यादव और धर्मेंद्र यादव मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है। दोनों किसानों ने कृषि उपज मंडी बदरवास में सोमवार को खरीदी के दौरान मंडी कर्मचारी के कपड़े और बोली के दौरान काटी जाने वाली पर्ची का कट्टा फाड़ दिया था।
इस मामले में बता दें कि बदरवास मंडी में बोली प्रक्रिया के दौरान भावांतर पंजीयन स्लिप का नंबर पर्ची पर दर्ज नहीं करने पर दोनों किसान भाईयों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी देवीलाल प्रजापति से पर्ची कट्टा व कपड़े फाड़ दिए थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!