
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकुमार पुत्र मुंशी आदिवासी उम्र 25 वर्ष निवासी रेंजा घाट अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। अटलपुर गांव के पास ब्रजवासी ढाबे के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए लोगों ने डायल 100 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान राजकुमार आदिवासी की मौत हो गई है। जबकि दूसरे का इलाज जारी है।






Be First to Comment