Press "Enter" to skip to content

डॉक्टरों ने किआ मृत घोषित,अगले ही दिन नब्ज़ चलती मिली

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां के बैराड़ इलाके में बड़ा ही अजीबगरीब मामला सामने आया है। जिस गर्भवती महिला को डॉक्टरों ने मरा हुआ बता दिया था, परिजन जिसे अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। अचानक ही उसकी धड़कनें चलने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे बैराड़ के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां दोबारा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला के परिजन भड़क उठे। जैसे-तैसे मामले को शांत कराया गया।

परिजनों के अनुसार उनकी बहू लक्ष्मी, जोकि हृदय रोग से पीड़ित थी, उसे चार माह की गभ्रावस्था में दो दिन पहले ग्वालियर कमलाराजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसी दौरान बीती रात महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे गाजीगड लेकर आ गए, जब आज सुबह महिला को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे, तो पल्स चलती देख मौके पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। जिसके ईएमटी दीपक शाक्य ने मशीन से पल्स चेक की। पल्स चलते देख महिला को बैराड़ अस्पताल लेकर चल दिए लेकिन यहां ड्यूटी डॉक्टर ने भी महिला को जब मृत घोषित कर दिया को परिजन नाराज होकर हंगामा करने लगे।

परिजनों का कहना था कि, लक्ष्मी तो कुछ देर पहले तक जिंदा थी, तो मर कैसे सकती है। इस पर बैराड़ पुलिस को बुलाया गया। एएसआई हरिओम शर्मा मौके पर गए। पूरा मामला समझकर परिजनों को समझाया, तब जाकर परिजनों ने हंगामा बंद किया और वो अंतिम संस्कार के लिए गए। महिला की एक छह साल की बेटी भी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!