Press "Enter" to skip to content

रिश्वत-पटवारी सहित सी एम ओ पर सोशल मीडिया पर गंभीर आरोप

खनियाधाना। खनियाधाना के वार्ड क्रमांक 12 में शासकीय भूमि पर नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ व पटवारी के द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करा दिया गया है। उक्त आरोप लगाते हुए नगर परिषद उपाध्यक्ष व पार्षद सज्जाद अली ने सोशल साइट पर लिखा है कि उक्त लोगों ने भ्रष्टाचार कर शासकीय भूमि पर 100 से 150 फीट तक कब्जा करा दिया है। कई बार फोन लगाने और शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई और शासकीय भूमि पर पक्का निर्माण शुरू हो गया है। शुक्रवार को वायरल यह पोस्ट खनियाधाना कस्बे में चर्चा का विषय बनी रही। वैसे तो इस तरह के आक्षेप आरोप अक्सर सामने आते रहते हैं लेकिन यह मामला इसलिए गंभीर जान पड़ता है कि आरोप लगाने वाले सज्जाद अली न सिर्फ पार्षद हैं बलकी नगर परिषद के खुद उपाध्यक्ष भी हैं। देखना होगा कि विधानसभा चुनाव के बाद बदले परिवेश में इन आरोपों को कितना वजन मिलता है और क्या निराकरण होता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!