धीरज ओझा बैराड़।प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक का आयोजन पैराडाइज पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल बैराड़ पर जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा (संचालक राजेन्द्र ममेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल शिवपुरी )की अध्यक्षता एवं श्री निवास उपाध्याय(संचालक एकता हायर सेकेण्डरी स्कूल शिवपुरी),धीरज शर्मा(संचालक ग्रुप ऑफ विवेकानंद एज्युकेशन सोसाइटी शिवपुरी) ,प्रमोद चौधरी(संचालक तात्या टोपे हायर सेकेण्डरी स्कूल सतन बाड़ा) जी के विशिष्ठ आतिथ्य में संपन्न हुई। इस अवसर पर पोहरी बैराड़ के सभी स्कूल संचालकों ने अपने अपने विचार रखे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 13/01/2019 को जिलास्तरीय प्राइवेट स्कूलों के सेमिनार का आयोजन ।इसके अलावा बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कैसे लाया जा सके।जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने अपने उदबोदान में कहा कि सभी स्कूल संचालक एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर कार्य करें और उन्होंने कहा कि में हर वक्त आपके साथ हूं।इस अवसर पर उपस्थित अतिथिगणों ने भी संबोधित किया आभार बैराड़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष भास्कर झा ने व्यक्त किया ।संचालन कल्याण सिंह वर्मा संचालक पैराडाइज पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल बैराड़ ने किया ।इस अवसर पर पोहरी एवम् बैराड़ के सभी स्कूल संचालक उपस्थित रहे।






Be First to Comment