Press "Enter" to skip to content

विधायक एवं प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने की भूख हड़ताल की खत्म 2 दिन में मिलने लगेगा किसानों को पानी

धीरज ओझा बैराड़।खबर जिले की तहसील बैराड़ से आ रही है जहाँ ग्राम बमनपुरा एवं गोदौलीपुरा के ग्रामीणों को पचीपुरा तालाब से निकलने वाली नहर से खेतों को पानी नहीं मिलने को लेकर 2 दिन से तहसील के आगे चल रही किसानों की भूख हड़ताल आज तीसरे दिन क्षेत्र के विधायक सुरेश राठखेड़ा एसडीएम मुकेश सिंह एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी।

विधायक एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किसानों को 2 दिन में नहर को सही कर प्रेसर के साथ पानी दिए जाने का आश्वासन दिया जिसे किसान मान गए।तहसील के आगे चल रही किसानों की भूख हड़ताल समाप्त करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा 2 दिन से प्रयास किए परंतु असफल रहे तीसरे दिन जिला कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम मुकेश सिंह सिंचाई विभाग के अधिकारियों एवं विधायक ने नहर के मौके स्थल पर जाकर आने वाली परेशानी का मुआयना किया एवं खामियों को दूर कर दो दिन में किसानों को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

ज्ञात रहे किसानों को पचीपुरा तालाब से पानी नहीं मिलने एवं नहर फूटने तथा नहर बनने में हुए भ्रष्टाचार को लेकर किसानों ने बैराड़ तहसील के आगे करीब दो दर्जन किसानों द्वारा भूख हड़ताल की गई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!