Press "Enter" to skip to content

कटनी मैं महिला झूली फांसी पर,बच्चे को दिया जन्म,बच्चा खतरे से बाहर

कटनी। ऐसी कहावत है, जाको राखे साइयां, मार सके न कोय यानि जिसे बचाने वाला भगवान हो, उसे कौन मार सकता है। ऐसा ही एक घटना कटनी से सामने आई है। यहां लक्ष्मी नाम की एक गर्भवती महिला ने घर में ही फांसी लगा ली थी। फांसी के फंदे पर लटके हुए ही उसने एक शिशु को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि महिला को नौ माह का गर्भ था।

जानकारी के अनुसार मां की गर्भनाल से बच्चा जुड़ा हुआ था। जैसे ही परिजनों ने लक्ष्मी को इस हाल में देखा उन्होंने तुरंत इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा 108 को कॉल किया। जब तब एंबुलेंस आती, तब तक लक्ष्मी की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन में मृत महिला के साथ शिशु को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने भी बिना एक पल गंवाए गर्भनाल काटकर शिशु को मां से अलग किया। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत जिला चिकित्सालय के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया जिसके के बाद बच्चे की हालत मे सुधार देखा गया।

फिलहाल पुलिस द्वारा महिला के मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!