
जयपुर। जोधपुर रेंज के एक ‘मोस्ट वांटेड’ अपराधियों में से एक वीरेंद्र खींचड़ की कहानी युवाओं के लिए एक सबक है कि कैसे जीवन को खराब किया जा सकता है।
झुंझुनू जिले का रहने वाला 28 साल का वीरेंद्र एक अन्य कथित अपराधी 23 साल के हरीश जाकड़ के अपहरण और हत्या में उसकी कथित संलिप्तता के लिए पाली पुलिस की हिरासत में है। वीरेंद्र को सोमवार को पाली जिले के सांडिया गांव से जैतारण पुलिस की एक टीम ने गिरफ्तार किया था।
जब पुलिस ने उसका बैकग्राउंड पता किया तो उन्होंने पाया कि वीरेंद्र ने 11वीं और 12वीं में जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान की पढ़ाई की और उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में 80% अंक प्राप्त किए। उसने एमबीबीएस कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित नेशनल एंट्रेंस टेस्ट के साथ-साथ नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट भी पास कर ली थी।
पाली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आनंद शर्मा ने कहा, ‘वीरेंद्र डॉक्टर नहीं बन सकता क्योंकि वह गलत लोगों की संगत चुनकर गलत रास्ते पर चल पड़ा। 12वीं के बाद, उसने पढ़ाई छोड़ दी और अपराधियों के साथ समय बिताना शुरू कर दिया। 2010 से 2018 के बीच उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, लूट, अपहरण, तस्करी, चोरी के दर्जनों से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उस पर 3,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
अधिकारी ने कहा कि वीरेंद्र ने अपराधों से कमाए हुए पैसे को शानदार जीवन जीने, स्पोर्ट्स बाइक और महंगी कारें खरीदने में खर्च करना शुरू किया। लेकिन जब उसका अपराध का ग्राफ बढ़ा, तो वह पुलिस से छिपने लगा और उसकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगी।
पाली के एसपी ने कहा कि वीरेंद्र लगभग डेढ़ साल से फरार था। उन्हें जोधपुर पुलिस रेंज के सबसे वांछित अपराधियों में से एक घोषित किया गया था, क्योंकि उसे क्षेत्र के एक अन्य कुख्यात अपराधी हरीश जाखड़ की हत्या में कथित रूप से शामिल पाया गया था।
वीरेंद्र की गिरफ्तारी के बारे में शर्मा ने कहा, ‘सोमवार दोपहर को नगर पाली इलाके में अपने सहयोगी रवि जाट को छोड़ने के बाद, वह सांडिया गांव के पास वन क्षेत्र में गया था, जब पुलिस ने उसे घेर लिया और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। वीरेंद्र ने उसके सिर पर पिस्तौल तान दी और पुलिस को धमकी दी कि वह खुद को मार डालेगा। लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’
उनके मुताबिक, ‘ वीरेंद्र जो पिछले 18 महीनों से छिपा हुआ था, उसने चेन्नई के लक्ष्मुपुरम इलाके और हरियाणा के करनाल जिले में समय बिताया। हरियाणा में, उसने कुछ समय के लिए शराब की दुकान में सेल्समैन के रूप में काम किया, जहां वह 8,000 रुपए प्रति माह कमाता था, लेकिन पुलिस के डर के कारण, उसने करनाल छोड़ दिया और जोधपुर और पाली के विभिन्न क्षेत्रों में छिपा। आगे की जांच जारी है।’
पिछले साल फरवरी में, वीरेंद्र और उसके साथी को हरीश जाखड़ को छड़ से पीटते हुए एक वीडियो क्लिप बाड़मेर में वायरल हुई थी।
वीरेंद्र को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके पांच अन्य अपराधी अभी भी फरार हैं। जोधपुर पुलिस रेंज के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में जाखड़ के खिलाफ अपहरण और हत्या के प्रयास के कई मामले दर्ज किए गए थे। जाखड़ हथियारों और डोडा पोस्त की तस्करी में शामिल एक आपराधिक गिरोह का था। उसका पिछले साल 21 फरवरी को जोधपुर से अपहरण कर लिया गया था और उनका शव उसी दिन बाड़मेर में मिला था।





Be First to Comment