Press "Enter" to skip to content

पंचकल्याणक के पंचम दिवसमेंआदिनाथ भगवान का तप व केवल ज्ञान कल्याणक एवंसमवशरण में खिरी भगवान की दिव्यदेशना

बैराड़। बैराड़ नगर में भगवान श्रीआदिनाथ के पंच कल्याणक महोत्सव व  गजरथ महोत्सव अयोध्या नगरी बैराड़ में भगवान को केवलज्ञान की प्राप्ति हुई।
 मुनि श्री सुब्रत सागर महाराज के पावन सानिध्य में
पंच कल्याणक महोत्सव में प्रातःकाल अभिषेक पूजन के बाद  भगवान को आहार देने की भक्तों में होड़ लग गई। छः माह तक ध्यान करने के  छः माह बाद आहार की विधि मिली और हस्तिनापुर में राजा श्रेयांस के महल में मुनि अदिकुमार का आहार हुआ। 
दोपहर में केवल ज्ञान उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ भक्तों ने मनाया गया। भगवान को केवल ज्ञान की प्राप्ति हुई एव मुनि श्री सुव्रत सागर महाराज द्वारा प्रतिमाओं को सूर्यमन्त्र दिया गया। जो पाषाण से भगवान बनाने की सबसे महत्वपूर्ण क्रिया है।  समवसरण में भगवान की दिव्यदेशना खिरने के बाद समवसरण में भगवान की दिव्यदेशना सुनने  देव,भूत, पिचाश,तिर्यच ,मनुष्य आते है जब समवसरण में भगवान की वाणी खिरती है तो भगवान उपदेश देते है दिव्यदेशना मे भगवान की वाणी खिरने पर सभी अपनी शंकाओ का सभी प्रकार के जीव समाधान पाते है।
मुनि श्री सुव्रत सागर महाराज ने  आहार का महत्व बताते हुए कहा कि आहार देने मात्र की अनुमोदना करने से महान पुण्य मिलता है। तप कल्याणक के बाद  केवल ज्ञान की प्राप्ति भगवान को हुई है भगवान के समवोसरण काल में पुण्यशाली जीवन ही जा सकते है।
इस अवसर पर आयोजन समिति द्वारा पोहरी एसडीओपी राकेश व्यास का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए एसडीओपी राकेश व्यास नगर परिषद सीएमओ ए ए कुरेशी उपयंत्री अविनाश अग्रवाल
आयोजक समिति द्वारा पत्रकार भगवती सिंघल , माखन धाकड़ योगेंद्र जैन अभिषेक शर्मा पोहरी का सम्मान किया गया एसडीओपी राकेश व्यास द्वारा आचार्य श्री व मुनि श्री की तस्वीर का अनावरण नमनकर्ता परिवार विनोद कुमार जैन एलआईसी ,संतोष कुमार ,विपिन कुमार जैन बमरा परिवार के साथ किया गया।
कल निकलेगा गजरथ- पंच कल्याणक महोत्सव के अंतिम दिन सुबह के समय भगवान को मोक्ष प्राप्त होने के बाद विशाल गजरथ निकला जाएगा।।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!