Press "Enter" to skip to content

डंडा बैंक’ की वसूली में पत्रकार के नाम की धमकी, मणिका शर्मा के नाम पर डरा रहा आरोपी सुनील शुक्ला / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में अवैध सूदखोरी और वसूली का एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाना देहात में दर्ज कराई गई एक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सुनील शुक्ला नामक व्यक्ति न केवल अवैध रूप से अत्यधिक ब्याज की वसूली कर रहा है, बल्कि वह पुलिस और पत्रकारिता के नाम का सहारा लेकर लोगों को डरा-धमका भी रहा है।
“पैसे दो वरना पत्रकार मणिका शर्मा करवा देगी FIR”
लोहरपुरा निवासी फरियादी शंकर कुशवाहा ने पुलिस को सौंपे शिकायती आवेदन और ऑडियो साक्ष्य में बताया कि आरोपी सुनील शुक्ला उससे 20 प्रतिशत से अधिक ब्याज की मांग कर रहा है। जब शंकर ने असमर्थता जताई, तो सुनील शुक्ला ने उसे कथित पत्रकार मणिका शर्मा के नाम की धमकी देते हुए कहा कि— “पैसे दे दे, वरना मणिका शर्मा तेरे खिलाफ एफआईआर (FIR) करवा देगी।”
पत्रकारिता के नाम का गलत इस्तेमाल
शिकायत के अनुसार, मणिका शर्मा ने सीधे तौर पर धमकी नहीं दी है, बल्कि सुनील शुक्ला द्वारा उनके नाम का इस्तेमाल ढाल के रूप में किया जा रहा है। आरोपी पीड़ित पर मानसिक दबाव बनाने के लिए पत्रकार के रसूख और एफआईआर का डर दिखाकर वसूली करना चाहता है। पीड़ित का कहना है कि यह ‘डंडा बैंक’ का एक खतरनाक तरीका है, जहाँ पत्रकारिता जैसे पवित्र पेशे के नाम पर अवैध वसूली को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी
फरियादी ने ऑडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को उपलब्ध करा दी है, जिसमें सुनील शुक्ला द्वारा दी गई धमकी स्पष्ट सुनाई दे रही है। शंकर कुशवाहा ने मांग की है कि सुनील शुक्ला के इस डंडा बैंक और मणिका शर्मा के नाम पर दी जा रही धमकी की निष्पक्ष जांच हो ताकि सच सामने आ सके। पुलिस अब इस ऑडियो की सत्यता और आरोपियों के बीच के कनेक्शन की पड़ताल कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!