एक प्रकरण में घरेलू हिंसा एवं दहेज प्रकरण की अनुशंसा


शिवपुरी। स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार को आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र के शिविर में कुल 20 को प्रस्तुत किये गए। इसमें जहां 08 पति-पत्नियों के बीच समझौता कराया गया वहीं 01 प्रकरण में सास और बहू के बीच में समझौता कराया गया। एक प्रकरण में घरेलू ङ्क्षहसा तथा दहेज का प्रकरण पंजीबद्ध करने की अनुशंसा की गई। 6 प्रकरणों में एक पक्ष अनुपस्थित रहा तथा एक प्रकरण में दो पक्ष अनुपस्थित रहे। दो प्रकरणों को न्यायालय भेजने की सुपारिश की गई वहीं एक प्रकरण में आगामी दिनांक नियत की गई।
ग्वालियर जॉन के आईजी अंशुमन यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं शिवपुरी जिला पुलिस अधीक्षक सुनील पाण्डेय के नेतृत्व में अनवरत चलाए जा रहे जिला पुलिस परिवार परामर्श शिविर के तहत सोमवार को आयोजित जिला पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के शिविर में परामर्शदाताओं के प्रयास और पारिवारिक समझाइश से 08 बिछड़े पति-पत्नी में सुलह कराकर उन्हें एक साथ रहकर जीवन बिताने के लिए राजी किया गया। वहीं एक प्रकरण में सास और बहू के बीच चल रही वैमनस्यता समाप्त करने में सफलता प्राप्त करके इनके बीच समझौता कराया गया। शिवपुरी निवासी रामवती कुशवाह का अपनी बहू फूलो से विवाद चल रहा था फूलो की शादी को 2 वर्ष हुए थे और उसके साथ सास के द्वारा अपशब्द एवं मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। इसी के चलते इनके बीच विवाद था मगर परिवार परामर्श के काउन्सलरों की समझाईश से इन दोनों के बीच सुलह हुई और सास ने अपनी गलतियों के लिए सभी बीच बहू से माफी मांगी और फिर दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर गिलेशिकवे दूर किए। इसीक्रम में नरवर क्षेत्र की प्रेमलता का विवाह बद्री सिंह के साथ हुआ था और विगत दो वर्ष से व मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी। इस प्रकरण में काउन्सलरों ने घरेलू हिंसा तथा दहेज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करने की अनुशंसा की। एक अन्य प्रकरण में शिवपुरी निवासी असगर का उसकी पत्नि बहिदा से विवाद चल रहा था इन दोनों की शादी को 17 वर्ष हो चुके और इनके चार बच्चे हैं विगत 6 माह से बहिदा अपने मायके दतिया में रह रही थी। काउन्सलरों की समझाईश से इन दोनों के बीच भी सुलह हो गई। इसी तरह मोहना निवासी राजकुमार शाक्य का कमलागंज निवासी हेमा से विवाद चल रहा था। इनकी शादी को महज दो साल हुए थे मगर एक वर्ष से हेमा अपने मायके कमलागंज में रह रही थी। इनके बीच विवाद का विषय था हेमा के हाथ पर गुंदा हुआ एक नाम जिसको लेकर पति शक करता था और मामला तलाक तक पहुंच चुका था मगर काउन्सलरों की समझाईस से शक दूर हो गया और पति-पत्नि साथ रहने के लिए चले गए। चिटौरी निवासी शीला बाई का विवाह राजू के संग बछौरा के साथ हुआ था इसकी शादी को एक वर्ष हुआ था और पत्नि गर्भवति थी और 9 वां महिना चल रहा था विगत 3 माह से वह अपने मायके रह रही थी। परामर्शदाताओं की कुशल समझाईश से इन दोनों के बीच भी सुलह हुई और अब डिलेवरी के बाद वह अपने पति के साथ रहेगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, जिला संयोजक आलोक एम इंदौरिया, वरिष्ठ काउन्सलर श्रीमती सीमा-सुनील पाण्डेय, महिला सेल प्रभारी कोमल परिहार, उमा मिश्रा, पुष्पा खरे, प्रीति जैन, श्वेता गंगवाल, नीरजा खण्डेलवाल, आनंदिता गांधी, खुशी खान, सुरेश जैन नरवर वाले, संतोष शिवहरे, राजेन्द्र राठौर, हरवीर सिंह चौहान, राजेश गुप्ता, मथुरा प्रसाद गुप्ता, शंभूदयाल पाठक, डॉ. विजय खन्ना, नरेश कुमार गोड़ल, डॉ. इकबाल खान, राकेश शर्मा, एएसआई बेबी तबस्सुम सहित महिला सेल का स्टाफ मौजूद था।






Be First to Comment