शिवपुरी। बीती शाम कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से इमली

के पेड़ के नीचे नोहरीकलाँ में चल रहे जुए के एक फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से मनीराम पुत्र बाबूलाल कुशवाह 40 साल, चिम्मनलाल पुत्र रामकिशन कुशवाह 30 साल, चिम्मनलाल पुत्र बाबूलाल कुशवाह 42 साल, कमरलाल पुत्र रामकिशन कुशवाह 50 साल नि. नोहरी शिवपुरी को जुआ खेलते हुए दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 9 हजार 240 रुपए सहित एक ताश की गड्डी जब्त की। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।






Be First to Comment