
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसौद में मध्यांचल बैंक की कियोस्क संचालित करने वाले अर्जुन पुत्र रघुवर लोधी निवासी केडर ने बसंत पुत्र सिरनाम लोधी निवासी केडर के खाते से 7 फरवरी 2017 से 19 अप्रैल 2018 के बीच में 91 हजार 300 रुपए निकाल लिए। फरियादी द्वारा जब अपनी पासबुक में एंट्री कराई तक इस बात का खुलासा हुआ। फरियादी द्वारा अमोला पुलिस को दिए गए आवेदन के बाद कियोस्क संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment