
शिवपुरी। शांति नगर निवासी मदन मोहन शर्मा द्वारा आज अपना 84 वां जन्मदिवस अपने परिवार के सदस्यों व “मदद बैंक” सेवादारों के साथ टूरिस्ट वेलकम सेंटर पर पौधरोपण कर मनाया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा विभिन्न प्रजातियों के छायादार व खूबसूरती बिखेरने बाले वृक्षों का रोपण किया गया । इस अवसर पर पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सक्सेना,डॉ शिवदत्त शर्मा, आनंद प्रसाद दुबे ,आर डी शर्मा, चौबे जी, पुरुषोत्तम दास गौड़ एवं पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे जिन्होंने श्री शर्मा को दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं प्रदान की गई।






Be First to Comment