Press "Enter" to skip to content

कोटा-नाका बैरियर पर 8 लाख की स्मैक के साथ शिवपुरी के दो गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत बेरियर कोटा नाका के पास पुलिस ने दो आरोपितों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
थाना प्रभारी अरविंदसिंह चौहान ने बताया कि उन्हेें मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा तरफ से दो युवक स्मैक लेकर आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चैकिंग शुरू की। इसी दौरान चैकिंग के दौरान पुलिस को एक वाहन से 8 ग्राम स्मैक कीमत 8 लाख रुपए की जब्त की। स्मैक के साथ दो आरोपित चंद्रेश पुत्र सुरेंद्र जैेन निवासी महल कॉलोनी व दिलीप दास पुत्र किशनदास त्यागी निवासी न्यूब्लॉक को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए युवक शिवपुरी में स्मैक बेचने के लिए लाए थे। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!