Press "Enter" to skip to content

सांसद सिंधिया 8 से संसदीय क्षेत्र के तीन दिवसीय तूफानी दौरे पर

संसदीय क्षेत्र में सड़कों के भूमिपूजन करने के साथ सेटलमेंट आवासों की देंगे सौगात

शिवपुरी। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आगामी 08 जुलाई से संसदीय क्षेत्र में तीन दिवस के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान श्री सिंधिया 07 जुलाई को सडक मार्ग द्वारा ग्वालियर से रात्रि 10:45 बजे षिवपुरी पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम बाम्बे कोठी षिवपुरी पर करेंगे तथा 08 जुलाई से संसदीय क्षेत्र का तीन दिवसीय दौरा प्रारम्भ होगा। 
सिंधिया जनसम्पर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद के निज सचिव भरत कुमार व्यास ने बताया कि श्री सिंधिया 8 जुलाई को प्रात: 09:30 बजे बॉम्बे कोठी पर जनसम्पर्क करेंगे, 10:00 बजे श्री सिंधिया शहर में शोक संवेदनाऐं व्यक्त करने के उपरांत 10:30 बजे षिवपुरी से कोटा विधानसभा क्षेत्र षिवपुरी के लिये प्रस्थान करेंगे जहां सेटलमेंट आवास योजना का लोकार्पण करेंगे, उपरांत श्री सिंधिया 11:00 बजे कोटा से करैरा के लिये प्रस्थान करेंगे जहां करैरा में शिवपुरी पब्लिक स्कूल का लोकार्पण करेंगे, उपरांत करैरा से दुल्हई (खोड) के लिये अपरान्ह 12:30 बजे रवाना होंगे, दुल्हई में शोक संवेदना व्यक्त करने के उपरांत आपका सांसद आपके यहां कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपरांत श्री सिंधिया दोपहर 2:10 बजे खड़ोय पिपरो पहुंचेंगे जहां आपका सांसद आपके यहां कार्यक्रम में शरीक होंगे। दोपहर 03:00 बजे श्री सिंधिया मायापुर पहुंचेगे जहां आदिवासी आवास योजना का लोकार्पण करेंगे, उपरांत 4:00 बजे ओंड़ी खनियाधाना पहुंचेंगे जहां गोरबा से ओंड़ी रोड पीएमजीएसवाय का भूमिपूजन करेंगे, इसके उपरांत श्री सिंधिया सायं 4:55 बजे कुण्डोली, विधानसभा पिछोर पहुंचेंगे जहां रेडी से कुण्डोली रोड पीएमजीएसवाय का भूमिपूजन करेंगे, उपरांत श्री सिंधिया सायं 5:50 बजे करारखेडा पहुंचेंगे जहां भोज ओपन विष्वविद्यालय की कक्षाओं का लोकार्पण करेंगे, उपरांत करारखेडा से सायं 06:45 बजे प्रस्थान कर सायं 7:00 बजे ग्राम घटवरा पहुंचेगे जहां कछौआ से घटवरा रोड पीएमजीएसवाय का भूमिपूजन करेंगे। सायं 07:45 बजे घटवरा से प्रस्थान शिवपुरी के लिये करेंगे, शिवपुरी में रात्रि 09:00 बजे व्यापारी सम्मेलन में षिरकत करेंगे, उपरांत रात्रि विश्राम बॉम्बे कोठी पर करेंगे। इसी क्रम में 09 जुलाई को दौरे के दूसरे दिवस प्रात: 09:30 बजे श्रीमंत सिंधिया बॉम्बे कोठी पर जनसम्पर्क करेंगे, उपरांत 10:00 बजे ग्राम सतेरिया के लिये रवाना होंगे जहां शोक संवेदना व्यक्त करने के उपरांत कोलारस के लिये रवाना होंगे, 10:45 बजे कोलारस में प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे, उपरांत 11:30 बजे सांसद श्री सिंधिया जगतपुर कोलारस पहुंच शोक संवेदना व्यक्त करेंगे, उपरांत 11:40 बजे किलावनी के लिये रवाना होंगे जहां विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। अपरान्ह 12:25 बजे श्री सिंधिया किलावनी से प्रस्थान कर दोपहर 12:55 बजे कोलारस पहुंचेगे जहां एसडीएम पब्लिक स्कूल का लोकार्पण करेंगे, उपरांत 1:30 बजे कोलारस से प्रस्थान कर 2:15 खतौरा पहुंचकर स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे, उपरांत खतौरा से 03:00 बजे प्रस्थान कर वाएंगा पहुंचेगे जहां आपका सांसद आपके यहां कार्यक्रम में शामिल होकर सायं 04:15 बजे मार की महू विधानसभा क्षेत्र बमौरी के लिये रवाना होंगे। रात्रि 10:00 षिवपुरी बाम्बे कोठी पहुंचकर रात्रि विश्राम शिवपुरी करेंगे। इसी क्रम में दौरे के तीसरे दिवस 10 जुलाई को प्रात: 09:30 बजे बाम्बे कोठी पर जनसम्पर्क के उपरांत 10:00 बजे सौजन्य भेंट कार्यक्रम में उपस्थित होने के उपरांत श्री सिंधिया 11:15 बजे नौहरीकलां के लिये रवाना होंगे जहां आपका सांसद आपके यहां कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत 12:15 बजे ख्यावदाकलां पहुचेंगे जहां आपका सांसद आपके यहां कार्यक्रम में शरीक होकर दोपहर 12:45 बजे पाल समाज की मीटिंग में शिरकत करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे प्रेस क्लब के कार्यक्रम में उपस्थित होने के उपरांत दोपहर 02:15 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। उपरांत दोपहर 3:00 बजे बिजीलेंस मॉनीटरिंग कमेटी की मीटिंग में सम्मिलित होने के उपरांत सायं 4:30 बजे मझेरा के लिये रवाना होंगे जहां सायं 4:50 बजे मझेरा में सेटलमेंट आवासों का लोकार्पण करने के उपरांत ओरछा के लिये रवाना हो जायेंगे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!