शिवपुरी। पिछले दिनों से हो रही लगातार झमाझम बारिश के बाद शहर में जगह-जगह पानी भरने से लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही है, वहीं लगातार शिकायतों के बाद भी नगरपालिका द्वारा इस ओर नहीं दिया जा रहा है। इसी तरह का मामला आज जनसुनवाई में उस समय देखने को मिला जब वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद ज्योति धाकड़ वार्डवासियों के साथ प्लास्टिक की बाल्टी में सांप लेकर पहुंची। सांप को देखते ही जनसुनवाई में भी होंचपोंच की स्थिति निर्मित हो गई। जनसुनवाई में वार्डवासियों के साथ पहुंचे कांग्रेस नेता राकेश जैन आमोल सहित वार्डवासियों ने आरोप लगाए कि सीएमओ न तो नगरपालिका मिलते हैं और न ही वे फोन उठाते हैं। अब हम जाएं तो कहां जाएं।

जब वार्ड पार्षद ज्योति धाकड़, कांग्रेस नेता राकेश जैन आमोल वार्डवासियों के साथ जनसुनवाई में पहुंचे तो उस समय कलेक्टर शिल्पा गुप्ता जनसुनवाई से उठकर अपने चैम्बर में चलीं गई। उस समय सभी लोग उन्हें बुलाने के लिए अड़ गए, जनसुनवाई लेने बैठे अन्य अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया और कहा कि कलेक्टर मैडम आ रही है। इसके कुछ समय बात ही कलेक्टर श्रीमती गुप्ता वापस जनसुनवाई में आईं। इसके बाद वार्डवासियों ने उन्हें बताया कि श्रीराम कॉलोनी में कलेक्टर कोठी एवं नर्सरी के सामने का पानी पहले पुलिया द्वारा निकास होता था, किंतु उक्त निकास बंद कर दिया गया है इस कारण श्रीराम कॉलोनी का पानी कहीं निकल नहीं पा रहा है बल्कि पुलिस लाइन एवं अन्य जगह का पानी श्रीराम कॉलोनी में आने लगा है। इस कारण श्रीराम कॉलोनी में तीन-तीन फुट पानी भर गया है जिससे कॉलोनी अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। लोगों का कहना था कि पानी का भराव होने के कारण घरों में सांप और कीड़े निकल रहे हैं जिससे लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने कॉलोनीवासियों से ही समस्या का समाधान पूछा तो उन्होंने बताया कि नाली चौक होने के कारण यह हालात निर्मित हुए हैं यदि नाली की सफाई हो जाए तो समस्या का हल हो सकता है। इस पर कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने सीएमओ से बात कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में पार्षद ज्योति धाकड़, कांग्रेस प्रवक्ता राकेश जैन आमोल, डॉ. सतीश भार्गव, अजय बंसल, एमके अग्रवाल, आशीष धाकड़, विवेक श्रीवास्तव, किशोर जैमिनी, आशीष रावत, शिवशंकर शर्मा आदि शामिल रहे।
जलभराव से नपाध्यक्ष एवं कलेक्टर का निवास 100 मीटर दूरी पर: भार्गव
जनसुनवाई में पहुंचे डॉ सतीश भार्गव जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बताया कि श्रीराम कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर 5 फीट पानी भर आया है जिससे महिलाएं बच्चे अपने घरों में कैद हो गए हैं मेरा मकान चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है और कल से हम अपने घरों में कैद हैं आज घुटने घुटने पानी में निकल कर हम कलेक्ट्रेट तक आए हैं पानी में तैरकर सांप घरों में निकल रहे हैं। कल रात को 10 बजे मेरे घर में सांप निकला इसको मार दिया गया। आश्चर्य की बात यह है कि नगर पालिका अध्यक्ष का घर इस जलभराव से मात्र 100 मीटर की दूरी पर है जो प्रतिदिन इसी रास्ते से निकलते थे लेकिन जब से पानी भरा है उन्होंने अपना रास्ता बदल दिया है साथ ही कलेक्टर महोदया का भी घर यहां से 100 मीटर की दूरी पर है लेकिन ना तो नगर पालिका और ना ही प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है। 24 घण्टे बीत गए लेकिन नगरपालिका और प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
नपाध्यक्ष का बचाव तो भाजपा शासन पर साधा निशाना
पत्रकारों से चर्चा के दौरान राकेश जैन आमोल नपाध्यक्ष का बचाव करते हुए दिखे उनका कहना था कि नपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष या पार्षद का कोई रोल नहीं होता मैन पॉवर प्रशासनिक अधिकारियों के पास होती है। भाजपा का शासनकाल है और भाजपा के शासनकाल में प्रशासनिक अधिकारियों ने हा-हाकार मचा रखा है।
बड़े-बड़े अजगर बैठे हैं इससे क्या होगा
एक वार्डवासी का कहना था कि यदि प्रशासन टीम श्रीराम कॉलोनी एवं सर्किट हाउस के रास्ते से निकल जाए तो हम मान जाएंगे। जब एक पत्रकार द्वारा वार्डवासी से कहा कि देखना बाल्टी में रखा सांप निकल जाए तो एक वाशिंदे ने कहा कि यहां तो इतने बड़े-बड़े अजगर बैठे हुए हैं इससे क्या होगा क्या यह खाएगा?
इनका कहना है
कल शाम से श्रीराम कॉलोनी में दो से तीन फिट घरों में पानी भरा हुआ है कोई देखने सुनने वाला नहीं है। मेरे घर में सांप घुसा जिससे मारकर बाहर निकाल दिया है।
राकेश जैन आमोल, कांग्रेस नेता
Like this:
Like Loading...
Be First to Comment