कलेक्टर राठी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
शिवपुरी। कलेक्टर तरूण राठी ने विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसी ग्राम पंचायतें, जिसमें किसी भी प्रकार का रोजगार मूलक कार्य शुरू नहीं किया है, उन ग्राम पंचायतों से संबंधित उपयंत्रियों को 7 दिन का वेतन काटकर राजसात करने और साथ ही संबंधित रोजगार सहायक के विरूद्ध कार्यवाही करने के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए है।
कलेक्टर तरूण राठी ने उक्त आशय के निर्देश आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित विकास एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन सहित जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक यंत्री आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment