Press "Enter" to skip to content

रिश्तेदार ने धाेखाधड़ी कर बैंक से निकाल लिए 75 हजार | Shivpuri News

शिवपुरी। सिटी कोतवाली में एक युवक ने अपने रिश्तेदार पर धोखाधड़ी कर रुपए जाने का आरोप लगाया है जहां पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार तुलाराम जाटव ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी जमीन राघवेंद्र कुशवाह निवासी सिद्धेश्वर नगर शिवपुरी को बेची थी जिसकी राशि उसके द्वारा र्भा के ससुर के लड़के गिर्राज जाटव को दी जो वर्तमान में बैंक ऑफ इंडिया शाखा शिवपुरी में रुपए निकालने व जमा करने का काम करता है। उक्त व्यक्ति द्वारा उसके खाते से धोखाधड़ी कर 75 हजार रुपए निकाल लिए। जब इस बारे में उससे पूछा तो वह मुकर गया जिसके बाद थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!