Press "Enter" to skip to content

वृद्ध के खाते से एटीएम बदलकर निकाले 75 हजार रुपए

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गुरूद्वारा चौराहे के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से एक अज्ञात युवक ने वहां रूपए निकालने आए वृद्ध का एटीएम बदलकर उनके खाते से 75 हजार रूपए की राशि आहरित कर ली। जिसकी जानकारी पीडि़त वृद्ध को शाम को उस समय लगी जब उन्होंने अपने नाती को एटीएम से पुन: 5 हजार रूपए निकालने के लिए पहुंचाया। पीडि़त वृद्ध ने उक्त मामले की शिकायत कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 420 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
पुरानी शिवपुरी में स्थित सुषमा मेडिकल के संचालक महेंद्र भार्गव के पिता दीनदयाल भार्गव उम्र 68 वर्ष दोपहर 12 बजे एसबीआई के एटीएम से 5 हजार रूपए निकालने गए थे। जहां उन्होंने रूपए तो निकाल लिए लेकिन मिनी स्टेटमेंट उनके द्वारा नहीं निकल सका, तभी पीछे खड़े एक युवक ने श्री भार्गव की सहायता करने के लिए उनका एटीएम ले लिया और इसी दौरान एटीएम बदलकर उन्हें दूसरा एटीएम थमा दिया। श्री भार्गव एटीएम और 5 हजार रूपए लेकर अपने घर आ गए। जहां उन्होंने शाम करीब 4 बजे अपने नाती संस्कार भार्गव को एटीएम देकर 5 हजार रूपए निकालने के लिए भेजा जब संस्कार एटीएम पर पहुंचा तो कार्ड मशीन द्वारा स्वीकार नहीं किया गया। जिस पर उसने एटीएम पर नाम देखा तो उसमें उसके दादा का नाम नहीं था। उनके स्थान पर कोई एस मलेटिया का नाम लिखा हुआ था। तुरंत ही वह घर पहुंचा और दादा को उसने बताया कि यह आपका एटीएम नहीं है। इसके बाद श्री भार्गव अपनी पासबुक लेकर बैंक पहुंचे जहां मशीन खराब होने के कारण पासबुक में एंट्री नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने स्टेटमेंट देखा तो उन्हें ज्ञात हुआ कि किसी ने उनके खाते से 75 हजार रूपए निकल गए है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!