Press "Enter" to skip to content

हरियाणा ज्वैलर्स संचालक महिला से 75 हजार एडवांस लेकर भागा, अमानत में खयानत का केस दर्ज

शिवपुरी। शहर कोतवाली पुलिस ने शहर की सर्राफ गली में हरियाणा ज्वैलर्स के संचालक नीतू उर्फ प्रवीण सोनी निवासी झिरिया वाली गली जल मंदिर शिवपुरी पर अमानत में खयानत की कार्रवाई की है। आरोपी ने महिला से आभूषण बनाने के नाम पर 75 हजार रुपए एडवांस लिए थे और महिला को आभूषण दिए बिना शहर छोड़कर भाग गया। बताया जा रहा है कि उक्त ज्वैलर्स दिवालिया हो गया है। 

जानकारी के अनुसार छाया पत्नी चन्द्रशेखर त्रिवेदी उम्र 38 वर्ष निवासी पोहरी बस स्टेण्ड के पास हनुमान कॉलोनी ने 16 मई 2018 को सर्राफा बाजार में स्थित हरियाणा ज्वैलर्स के संचालक प्रवीण सोनी को आभूषण बनवाने के लिए बतौर एडवांस 75 हजार रुपए दिए थे। बाद में महिला को पता चला कि प्रवीण दिवालिया हो गया है और शहर छोड़कर भाग निकला। प्रवीण ने तो महिला को आभूषण दिए और न ही उसने पैसे लौटाए। इसके महिला ने बीती शाम कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट पर से पुलिस ने ज्वैलर्स के खिलाफ धारा 406 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!