Press "Enter" to skip to content

सड़क दुर्घटना के पांच प्रकरणों में 75 हजार सहायता राशि स्वीकृत

शिवपुरी। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने सड़क दुर्घटना के 05 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को 75 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
ग्राम दावरदेही तहसील करैरा निवासी मृतक लक्ष्मीनारायण पुत्र डब्बू जाटव, ग्राम धमकन तहसील शिवपुरी निवासी मृतक विनोद पुत्र सीताराम जाटव, ग्राम घसारई तहसील करैरा निवासी मृतक उत्तम सिंह पुत्र गुलाव सिंह ठाकुर, ग्राम कालीपहाड़ी तहसील करैरा निवासी मृतक जसबंत सिंह पुत्र देवीसिंह यादव एवं ग्राम अटारा तहसील कोलारस निवासी मृतक रघुवीर पुत्र हल्कू जाटव के परिजनों को 15 हजार रूपए के मान से प्रत्येक को पृथक-पृथक आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!