Press "Enter" to skip to content

71 करोड़ की लागत से जल्द बनेगी करैरा-भितरवार सड़क करैरा, नरवर सहित क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक गांव के लोगों को मिलेगा फायदा मुंबई की कंपनी बना रही है 7 मीटर चौड़ी सीसी सड़क

करैरा
 शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है।
मुंबई की एक निजी कंपनी जल्द ही करैरा से भितरवार तक 31 किमी लंबी सड़क
बनाने जा रही है। खास बात यह है कि यह कंपनी डामर सड़क नहीं बल्कि सीसी
सड़क बनाएगी जिसकी चौड़ाई 7 मीटर है। यहां गौर करने वाली बात है कि अभी तक
सीसी सड़क का निर्माण शहरी क्षेत्र में ही होता था, यह जिले में पहला मौका
है जब शहर से बाहर सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। तकनीकी जानकारों
के मुताबिक सीसी सड़क की मियाद डामर सड़क से काफी ज्यादा होती है, यह पानी
से जल्दी खराब नहीं होती है। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक इस सड़क का
निर्माण बहुत जल्द शुरू हो रहा है तथा इसके बनने से करैरा, नरवर ब्लॉक के
आधा सैकड़ा से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। कंपनी के अधिकारियों के
मुताबिक उन्हें करैरा-भितरवार सड़क बनाने के लिए 24 माह का समय मिला है
लेकिन वे इससे पहले ही निर्माण पूरा कर लेंगे। 
दो घंटे का रास्ता एक घंटे में होगा तय 
करैरा
से भितरवार की कुल दूरी करीब 31 किमी है तथा वर्तमान में इस मार्ग की जो
हालत है उस पर बस से यह दूरी तय करने में करीब 2 घंटे लगते हैं। लेकिन इस
मार्ग पर सीसी रोड बनने के बाद यह दूरी एक घंटे में ही तय हो जाएगी, जिसका
लाभ सभी को मिलेगा। साथ ही वाहन मालिकों को अपने वाहन मेंटीनेंस के खर्चे
से भी निजात मिल सकेगी। सड़क की चौड़ाई 7 मीटर होने से एक साथ तीन वाहन जा
सकेंगे।
इन गांवों को मिलेगा फायदा 
करैरा,
खैराघाट, हाजीनगर, लंगूरी, डुमडुमा, छिरारी, लालपुर, बघेदरी, रामनगर गधाई,
झंडा, सुनारी, दिहायला, फतेहरपुर, करही, नरवर ब्लॉक के गांव, सीहोर,
हथेड़ा, कांकर सहित आधा सैकड़ा गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ।
24 माह का मिला है समय
करैरा
से भितरवार तक 31 किमी तथा 7 मीटर चौड़ी सड़क बनाने 24 माह का समय मिला है
लेकिन हम इसे समय सीमा से पहले ही बनाने का प्रयास करेंगे। 
बीएस तिवारी, एचआर 
गैनन डंकरले प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 
71 करोड़ से बनेगी सीसी सड़क 
करैरा
से भितरवार तक 71 करोड़ की लागत से 31 किमी लंबी सीसी सड़क बनाई जाएगी।
जिसकी चौड़ाई 7 मीटर है। सड़क निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है। 
विमल जैन, उपयंत्री
पीडब्लूडी करैरा नरवर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!