
करैरा।
नगर परिषद करैरा द्वारा जनवरी 2016 में ग्वालियर के ठेकेदार के द्वारा
खरीदी गई लाखो की लाइटे आज नंप के अध्यक्ष पार्षदों के घर पर रखी धूल कण खा
रही है। नगर परिषद के अधिकारी जनप्रतिनिधि की लापरवाही अनदेखी के कारण
पिछले एक साल से बिजली के खम्बे रौशनी से बीरान पड़े है। बिजली के खम्बो पर
लाईटो का न लगना क्लेम्प बताया जा रहा है। जिसकी बजह से उक्त लाखो रूपये
की लाइटे नगर की हर गली मोहल्ले में उजाला करने की जगह धूल मिटटी खा
रही।नगर परिषद करैरा के डेनिडा रोड पर बिजली के खम्बो पर लाईट न जलने के
कारण रात्रि के समय सड़को पर अँधेरा पसरा रहता है। इसके अलावा और भी कई
गलिया है जहा रात्रि के समय अँधेरा पड़ा रहता। इसके अलावा रात्रि के समय
चोर बदमाश इत्यादि का काफी भय बना रहता है।
मूलभूत सुविधाओं से महरूम डेनिडा कॉलोनी
नगर
परिषद के जनप्रतिनिधियो की अनदेखी लापरवाही रवैये के कारण डेनिडा कॉलोनी
के वाशिंदे क ई मूल भूत सुविधाओ से वन्चित बने हुए है। जैसे साफ सफाई अगर
देखा जाये तो डेनिडा रोड पर एक भी सफाई कर्मचारी मैंन रोड की कभी भी झाड़ू
लगाने तक नही आता है साथ ही नाले में भरी गन्दगी से पूरे वार्ड में मच्छर
पनपते रहते है जो कई बीमारियो को न्यौता दे रहे है।
यहाँ नही जलती स्टेट लाइटे
नगर
का ऐसा कोई वार्ड और गली नही बचा होगा जहा पर स्टेट लाईट जलती हो। नगर का
मुख्य चौराहा कच्ची गली पुलिस सहायता केंद्र टीला रोड मण्डी के सामने
फिल्टर रोड वन चौकी के सामने पुराना बस स्टेण्ड न्यू बस स्टेण्ड सूर्य उदय
चौराहा मुंशी प्रेमचन्द कालोनी ब्लाक के पीछे अभ्यारण के सामने बाली गली
कामाक्षा मंदिर के पीछे फि़ल्टर रोड बगीचा रोड अस्पताल बाली गली बालक स्कूल
के पास ऐसी कई गली है।जहा पर रात्रि के समय अँधेरा पसरा रहता है।
विकास के लिए आई राशि का नंप में नही दी जाती जानकारी
हर
साल करैरा नंप में राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा नगर के विकास के लिए
करोड़ो रुपया आता है।लेकिन करोड़ो रुपया किस कार्य मे खर्च किया जाता है।या
तो अध्यक्ष को पता रहता है या फिर नंप आधिकारियो को अगर कोई इसका लेखा
जोखा लेने की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मांगता है। तो जानकारी नही दी
जाती। इसी कारण से आज तक किसी को नगर परिषद में हुए काले पीले कार्य नामे
जानकारी नही मिल पाती है।
इनका कहना
नगर की हर गली
मोहल्ले में अँधेरा पसरा रहता है रात्रि के समय जब मैं दुकान बन्द करके घर
जाता हूँ तो निचली बस्ती मंशा पूरण मंदिर और शंकर जी के मंदिर के पास
अँधेरा रहता है। रात के समय साप कीड़े का काफी भय रहता है।
संजीव गोयल,दुकानदार करैरा






Be First to Comment