Press "Enter" to skip to content

रन्नौद पुलिस ने 7 जुआरियों की धरपकड़ कर जब्त किए 13 हजार ,दो कारें भी हुईं थीं जब्त, पुलिस के छोड़ने पर उठे सवाल | Rannod News

रन्नौद। रन्नौद पुलिस ने पवा के जंगल में दबिश देकर हारजीत का दाव लगाते हुए 7 जुआरियों की धरपकड़ की है। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 13 हजार 150 रुपए और एक ताश की गड्डी बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ तो जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है, लेकिन जुआ खेलते समय मौके पर मौजूद जिन दो कारों को पुलिस ने जब्त किया था। पहले तो इन दोनों लग्जरी कारों को पकड़कर थाने में रख दिया, लेकिन बाद में इन दोनों वाहनों को पुलिस ने छोड़ दिया जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। 
रात में ही जुआरियों को छोड़ा, दोपहर बाद छोड़ दिए दोनों वाहन
रन्नौद पुलिस ने पवा के जंगल में जुआ खेलते समय सतीश पुत्र विजय तिवारी निवासी कोलारस, संगम पुत्र रामेश्वर पाठक कोलारस, गौरव पुत्र दिनेश शिवहरे कोलारस, राजेश पुत्र देवीसिंह परिहार शिवपुरी, कुलदीप रघुवंशी पुत्र राजकुमार रघुवंशी आनंदपुर, राजवीर पुत्र नथनसिंह दांगी देहरदा गणेश व नदीम पुत्र शाहिद खान कोलारस को हिरासत में लिया था साथ ही दो चार पहिया वाहन भी मौके से जब्त किए थे, लेकिन इन जुआरियों को पुलिस ने रात में ही छोड़ दिया, जबकि मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक दोनों चार पहिया वाहन थाने में खड़े थे। इन दोनों वाहनों को भी पुलिस ने छोड़ दिया जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!