Press "Enter" to skip to content

हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, 6 भैंसों की मौत

Image result for भैंसों की मौतजिले की बदरवास जनपद के तहत आने वाले गांव अम्हारा में मंगलवार सुबह
हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। तार टूट जाने से मौके पर ही चर रही भैंस
इसकी चपेट में आ गई और बरसात के कारण जमीन भी गीली थी। इस कारण करंट मैदान
में फैल गया और उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू
कर दी है। ग्रामीण श्रीराम यादव, पप्पू यादव, कैलाश यादव, राजवीर यादव, लखन
यादव, कदैई राम यादव ने इंदार थाने में की शिकायत में बताया कि वह अपनी
भैंसों को चुराने के लिए गांव के पास स्थित हाईस्कूल के मैदान में गए थे,
जहां उन्होंने अपनी भैंसों को छोड़ दिया और दूर एक जगह जाकर बैठक गए, तभी
अचानक हाईटेंशन लाइन के तारों में आग लग गई और तार टूटकर जमीन पर गिर गया।
जमीनी गीली होने के कारण करंट जमीन पर फैल गया और मैदान में चर रही 6
भैंसों करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि जमीन
में करंट इतना तेज फैला कि उसके झटके उन्हें भी लगे सभी लोग जान बचाकर मौके
से भाग गए और गांव में जाकर घटना के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद
ग्रामीणों ने खतौरा पावर हाउस पर फोन कर लाइन को बंद करवाया और मौके पर गए,
जहां करंट लगने से 6 भैंसें मरी हुई पड़ी थीं।
लाइन मेंटेनेंस नहीं किया सही
ग्रामीणों
ने बताया कि बिजली कंपनी द्वारा हर साल बरसात से पहले लाइन का मेंटेनेंस
किया जाता है, लेकिन इस बार लाइन का सही ढंग से मेंटेनेंस नहीं किया। इस
कारण पहले भी हाईटेंशन लाइन के तार टूट गए हैं। इसी का परिणाम रहा कि आज
फिर से हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया, जिसकी चपेट में भैंसें आ गई और उनकी
मौत हो गई।
ग्रामीण बोले उनकी रोजी-रोटी छिन गई
मृत पशुओं के
मालिकों ने बताया कि यह उनकी रोजी-रोटी का सहारा थी। अब वह कैसे जीवन यापन
करेंगे। आज की तारीख में एक भैंस की कीमत 50 से 70 हजार के बीच हैं। अब वह
कहां से दूसरे पशु लाएंगे।
यह बोले थाना प्रभारी
हाईटेंशन लाइन टूटने से हुई भैंसों की मौत को लेकर ग्रामीण हमारे पास आए थे। हमने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। जांच कर रहे हैं।
एसबी शर्मा, थाना प्रभारी इंदार।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!