Press "Enter" to skip to content

आबकारी ने जब्त की 65 लीटर हाथ भट्टी शराब सहित अन्य सामग्री

शिवपुरी। जिला आबकारी अधिकारी रविन्द्र मानिकपुरी के निर्देशन मे मदिरा के अवैध निर्माण, भण्डारण एवं परिवहन पर नियंत्रण रखने बावत् सतत प्रयास किये जा रहे है जिसके क्रम मे कोलारस वृत्त मे पडौरा क्षेत्र मे सुखबिंदर सिंह सरदार पुत्र जागीर सिंह सरदार के यहां आज आबकारी उप निरीक्षक वृत्त कोलारस अनिरूद्ध खानवलकर के द्वारा मय आबकारी बल के दबिश दी जाकर एक प्रकरण मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालयीन कार्यवाही की गई। प्रकरण में नीले रंगी की प्लॉस्टिक की केन में लगभग 50 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, एक सफेद पीली प्लॉस्टिक की कट्टी में 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा कुल 65 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, दो नीले ड्रम 200-200 लीटर गुड लहॉन तथा शराब बनाने के उपकरण नाल, बबरी, एल्यूमूनियम पात्र 01, ढक्कन 01 आरोपी सुखबिंदर सिंह सरदार पुत्र जागीर सिंह सरदार से जप्त की गई। मदिरा के अवैध निर्माण एवं परिवहन पर नियंत्रण बावत् आबकारी विभाग द्वारा लगातार गश्त, भ्रमण एवं चैकिंग की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी बी.एल दांगी, आबकारी उप निरीक्षक संदीप लोहानी एवं अन्य आबकारी मुख्य आरक्षक/ आरक्षक व नगर सैनिक का सराहनीय सहयोग रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!