Press "Enter" to skip to content

मंत्री यशोधरा राजे के प्रयासों से अब नए सिरे से होगा 65 किमी सड़क का निर्माण कार्य, मुंबई की कंपनी को का अनुबंध किया निरस्त | Shivpuri News

शिवपुरी।  शिवपुरी जिले की परोरा गोरा पिछोर मार्ग पर 65 किलोमीटर लंबाई में सड़क निर्माण कार्य तीन अन्य मार्गों के साथ एनडीबी योजना के पैकेज के अंतर्गत कार्य कर रहे मेर्सस गेनन डंकरले कंपनी लि. मुंबई  का कार्य समय पर पूर्ण करने पर अनुबंध निरस्त किया गया है। अब परोरा- गोरा- पिछोर, पिछोर -बसई (73.592 किमी), सिंह निवास-खुरई (36.840 किमी) तथा करैरा-भितरवार (31.495 किमी) के लिए 29 जुलाई को निविदा आमंत्रित की गई है। निविदा प्राप्ति की अंतिम तिथि 3 सितंबर तथा निविदा खुलने की अंतिम तिथि 4 सितंबर निर्धारित की गई है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा इस संबंध में प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को पत्र लिखकर अवगत कराया गया था। सिंधिया ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से कंपनी द्वारा शिवपुरी जिले की सबसे बड़ी 65 किलोमीटर लंबाई की सड़क का कार्य 30% भी पूर्ण नहीं किया गया था। सड़क का कार्य 2019 में पूर्ण होना था। इसकी समयावधि बढ़ाकर इसे 31 मार्च निर्धारित किया गया था। सिंधिया ने सड़क निर्माण कार्य के लिए पुनः निविदा कर कार्य प्रारंभ करवाए जाने के लिए कहा है। अब उनके प्रयासों से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!